बेलौटी पहुंचे सांसद मनोज तिवारी ने जाना पीड़ित परिवार का हाल, भरत भूषण तिवारी की बहन ने बांधी राखी

Updated:
विज्ञापन

मनोज तिवारी और भरत तिवारी के परिजन

Bharat Bhushan Tiwari: सांसद मनोज तिवारी ने एनकाउंटर में मारे गए भरत भूषण तिवारी के परिवार से मुलाकात कर उनकी मांगों को मुख्यमंत्री तक पहुंचाने का भरोसा दिलाया. इस दौरान भरत की बहन ने सांसद को राखी बांधी.

विज्ञापन

Bharat Bhushan Tiwari: भोजपुरी फिल्म अभिनेता सह सांसद मनोज तिवारी ने सोमवार को एनकाउंटर में मारे गये बिलौटी गांव निवासी भरत भूषण तिवारी के स्वजन से मुलाकात कर घटना की जानकारी ली. इस दौरान परिजनों ने पुलिस की ओर से गांव के 14 नामजद समेत 50 अज्ञात लोगों के खिलाफ दर्ज प्राथमिकी को रद्द करने की मांग सांसद के समक्ष रखी.

मुख्यमंत्री के समक्ष परिवार की मांगें रखने का आश्वासन

मनोज तिवारी ने कहा कि भरत भूषण तिवारी की शहादत जाया नहीं जाएगी. परिवार की ओर से रखी गयी मांगों को सरकार के स्तर पर गंभीरता से लिया गया है. उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री से मुलाकात के दौरान भरत के परिवार की सभी मांगों को प्रमुखता से रखा जाएगा.

सांसद ने कहा कि मुख्यमंत्री से परिवार की मुलाकात के बाद इस मामले में न्याय की दिशा में कार्रवाई होती दिखाई दे रही है. मुलाकात के बाद कई स्तरों पर कार्रवाई हुई है और एक सिपाही की गिरफ्तारी भी हुई है. उन्होंने कहा कि व्यवस्था के तहत इस प्रकरण में जो भी कार्रवाई होनी है, वह प्रक्रिया के अनुसार आगे बढ़ रही है.

बहन रूबी ने सांसद को बांधी राखी

परिजनों से मुलाकात के दौरान भावुक क्षण भी देखने को मिला. भरत भूषण तिवारी की बहन रूबी कुमारी ने सांसद मनोज तिवारी की कलाई पर राखी बांधी. इस दौरान मौजूद लोगों ने इसे भाई-बहन के स्नेह और न्याय की उम्मीद से जोड़कर देखा.

View on Instagram

विस्थापित परिवारों ने भी रखीं समस्याएं

मनोज तिवारी से बिलौटी गांव के समीप टाउनशिप में बसे जवाईनीया गांव के विस्थापित परिवारों ने भी मुलाकात की. विस्थापितों ने बताया कि उन्हें जो जमीन उपलब्ध करायी गयी है, वह काफी नीची है. बरसात के दिनों में इससे उनकी परेशानी बढ़ जाती है. उन्होंने टाउनशिप में मूलभूत सुविधाओं की कमी की ओर भी सांसद का ध्यान आकृष्ट कराया.

मिट्टी भराई कर जमीन ऊंची कराने का आश्वासन

सांसद ने विस्थापित परिवारों को आश्वासन दिया कि जल्द ही आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराने की दिशा में पहल की जाएगी. उन्होंने कहा कि जमीन पर मिट्टी भराई कर उसे ऊंचा किया जाएगा, ताकि विस्थापित परिवारों को जलजमाव समेत अन्य समस्याओं से राहत मिल सके.

इसे भी पढ़ें:सावन की तीसरी सोमवारी पर बाबा हरिहरनाथ पर हेलीकॉप्टर से पुष्प वर्षा, लखीसराय हादसे के बाद सुरक्षा कड़ी


विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन