भोजपुर: बड़हरा से 19 अगस्त को राजभवन मार्च, राजद ने कार्यकर्ताओं से जुटने का किया आह्वान

Updated:
विज्ञापन

राजभवन मार्च की तैयारी को लेकर बैठक में मौजूद राजद नेता व कार्यकर्ता | Prabhat Khabar Network

बड़हरा में राजद की बैठक आयोजित, 19 अगस्त को पटना में होने वाले राजभवन मार्च को सफल बनाने के लिए कार्यकर्ताओं को एकजुट होने का आह्वान किया गया।

विज्ञापन

Bhojpur News : आरा के बड़हरा आगामी 19 अगस्त को पटना में राजद की ओर से आयोजित होने वाले विशाल राजभवन मार्च की सफलता को लेकर सोमवार को बड़हरा प्रखंड के समीप एक होटल में प्रखंड स्तरीय बैठक आयोजित की गयी. बैठक में पंचायत से लेकर प्रखंड स्तर तक के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने भाग लिया. बैठक का नेतृत्व बड़हरा विधानसभा क्षेत्र के पूर्व राजद प्रत्याशी रामबाबू सिंह उर्फ अशोक कुमार सिंह ने किया, जबकि अध्यक्षता राजद के प्रधान महासचिव मिथिलेश कुमार सिंह ने की. संचालन प्रखंड अध्यक्ष जयराम यादव ने किया.

पंचायतवार तैयारियों की हुई समीक्षा

बैठक में 19 अगस्त को पटना स्थित राजद प्रदेश कार्यालय से राजभवन तक प्रस्तावित पैदल मार्च को सफल बनाने के लिए पंचायतवार तैयारियों की समीक्षा की गयी. पार्टी नेताओं ने प्रत्येक पंचायत से अधिक से अधिक कार्यकर्ताओं की भागीदारी सुनिश्चित करने पर जोर दिया.

राजद के निवर्तमान जिलाध्यक्ष वीरबल यादव ने कार्यकर्ताओं के साथ मार्च की तैयारियों की समीक्षा करते हुए कहा कि राजभवन मार्च में बड़हरा विधानसभा क्षेत्र से बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं की भागीदारी होनी चाहिए. उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष तेजस्वी प्रसाद यादव के नेतृत्व में होने वाला यह मार्च जनहित के विभिन्न मुद्दों को लेकर आयोजित किया जा रहा है. उन्होंने कार्यकर्ताओं से पूरी एकजुटता के साथ कार्यक्रम में शामिल होने की अपील की.

युवाओं और छात्रों के मुद्दे पर सरकार को घेरा

पूर्व विधानसभा प्रत्याशी रामबाबू सिंह उर्फ अशोक कुमार सिंह ने केंद्र और राज्य सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि सरकार युवाओं के साथ छल कर रही है. उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों से जुड़े कई महत्वपूर्ण मुद्दे लंबे समय से उठाये जा रहे हैं. नीट परीक्षा में पेपर लीक के आरोप और सरकार के कथित तानाशाही रवैये को लेकर भी उन्होंने सवाल उठाये. उन्होंने कहा कि युवाओं और छात्रों की आवाज को दबने नहीं दिया जायेगा.

सड़क से सदन तक संघर्ष का दावा

बैठक के दौरान पंचायत अध्यक्षों से उनके स्तर पर की गयी तैयारियों की जानकारी ली गयी. नेताओं ने कार्यकर्ताओं को गांव-गांव जाकर लोगों से संपर्क करने और पटना में होने वाले मार्च में अधिक से अधिक संख्या में शामिल होने के लिए प्रेरित करने की बात कही. नेताओं ने कहा कि राजद इन मुद्दों को लेकर सड़क से सदन तक संघर्ष करता रहेगा.

बैठक में बड़हरा विधानसभा क्षेत्र की विभिन्न पंचायतों के राजद पंचायत अध्यक्ष, प्रखंड स्तर के पदाधिकारी समेत बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद थे. अंत में नेताओं ने 19 अगस्त को पटना में होने वाले राजभवन मार्च को सफल बनाने के लिए पूरी ताकत लगाने का निर्णय लिया.

राजभवन मार्च की तैयारी को लेकर बैठक में मौजूद राजद नेता व कार्यकर्ता | Prabhat Khabar Network
राजभवन मार्च की तैयारी को लेकर बैठक में मौजूद राजद नेता व कार्यकर्ता | Prabhat Khabar Network


विज्ञापन
संतोष कुमार सिंह

लेखक के बारे में

By संतोष कुमार सिंह

संतोष कुमार सिंह 20 वर्षों से पत्रकारिता कर रहे हैं. प्रिंट, डिजिटल और प्रमुख मीडिया ऐप्स (न्यूज प्लेटफॉर्म्स) पर काम का अनुभव रखने वाले संतोष की राजनीति, अपराध और धर्म-संस्कृति की खबरों पर पैनी नजर रहती है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन