एक दिन पूर्व घर से निकले मजदूर का शव बरामद
Author Prabhat khabar news desk
Updated:
विज्ञापन

जिले के शाहपुर थाना क्षेत्र के दूधघाट गांव में शनिवार की सुबह एक दिन पूर्व घर से निकले मजदूर का शव बरामद हुआ है. उसका शव गांव में ही स्थित बधार से शनिवार की सुबह बरामद हुआ है. शव के मिलने से लोगों के बीच अफरा-तफरी मची रही.
विज्ञापन
आरा.
जिले के शाहपुर थाना क्षेत्र के दूधघाट गांव में शनिवार की सुबह एक दिन पूर्व घर से निकले मजदूर का शव बरामद हुआ है. उसका शव गांव में ही स्थित बधार से शनिवार की सुबह बरामद हुआ है. शव के मिलने से लोगों के बीच अफरा-तफरी मची रही. जानकारी के अनुसार मृतक शाहपुर थाना क्षेत्र के दूधघाट गांव निवासी जंगली बिंद का 40 वर्षीय पुत्र संजय बिंद है एवं वह पेशे से मजदूर था. इधर मृतक के छोटे भाई कुंदन बिंद ने बताया कि शुक्रवार की सुबह करीब ग्यारह बजे घर से खेत में जाने के लिए निकले थे. खेत में जाने के बाद पूरा दिन खेत में ही थे. उसी दौरान उन्हें लू-लग गई और वह बधार में गिर गये. काफी रात हो जाने के बाद परिजनों ने सोचा कि वह घर पर आकर सोये गये होंगे. इसी बीच शनिवार की सुबह जब स्थानीय ग्रामीण बधार की ओर गए तो उन्होंने उनके शव को वहां पड़ा देखा. जिसके बाद उनके द्वारा इसकी सूचना उनके परिजनों को दी गयी. सूचना पाकर परिजन फौरन घटनास्थल पर पहुंचे। इसके पश्चात उन्होंने इसकी सूचना स्थानीय थाना को दी. सूचना बनाकर स्थानीय थाना घटनास्थल पर पहुंची और शव अपने कब्जे में लेकर उसका पोस्टमार्टम सदर अस्पताल में करवाया वहीं दूसरी तरफ मृतक के छोटे भाई कुंदन बिंद में लू-लगने के कारण मौत होने की बात कही है. हालांकि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का कारण पूरी तरह स्पष्ट हो पाएगा. बताया जाता है कि मृतक अपने चार भाई व तीन बहन में बड़े थे. उनके परिवार में पत्नी राधिका देवी व चार पुत्री सीमा,गुदुल,छोटी एवं मोटी है. घटना के बाद मृतक के घर में कोहराम मच गया है. इस घटना के बाद मृतक की पत्नी राधिका देवी एवं परिवार के सभी सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल है.प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










