ePaper

जल मंदिर में मनाया गया भगवान महावीर स्वामी जी का ज्ञान कल्याणक महोत्सव

Updated at : 08 May 2025 7:59 PM (IST)
विज्ञापन
जल मंदिर में मनाया गया भगवान महावीर स्वामी जी का ज्ञान कल्याणक महोत्सव

भगवान महावीर स्वामी जी का भव्य पंचामृत अभिषेक किया गया

विज्ञापन

आरा.

भगवान महावीर मार्ग, शिवगंज जैन धर्म के 24वें तीर्थंकर वर्तमान शासन नायक देवाधिदेव भगवान महावीर स्वामी का ज्ञान कल्याणक महोत्सव भक्ति पूर्वक जल मंदिर में मनाया गया. श्री दिगंबर जैन पंचायती मंदिर प्रबंधकारिणी समिति के तहत भगवान महावीर स्वामी जल मंदिर उपसमिति के तत्वावधान में प्रातः समय में भगवान महावीर स्वामी जी का भव्य पंचामृत अभिषेक, पूजन, शांतिधारा, मंगल आरती, पुष्पवृष्टि एवं फल पुष्प से सुसज्जित 108 कलशों से मस्तकाभिषेक हुआ.

स्थानीय प्रतिष्ठाचार्य पं गुलाब चंद्र जैन शास्त्री के निर्देशन में पुण्यशाली, भाग्यशाली एवं सौभाग्यशाली परिवार के द्वारा अभिषेक पूजन संपन्न किया गया. कार्यक्रम में सैकड़ों की संख्या में भक्तगण शामिल हुए. कार्यक्रम के समापन पर पुण्यार्जक परिवार के द्वारा प्रसाद वितरण किया गया. कार्यक्रम में श्री दिगंबर जैन पंचायती मंदिर के सचिव डॉ आदित्य विजय जैन, संयुक्त सचिव बिभु जैन, जल मंदिर संयोजक मनोज जैन, सह संयोजक एवं मीडिया प्रभारी निलेश कुमार जैन, पूजा शैलेंद्र कुमार जैन, उषा जैन, प्रतीक जैन, अशोक कुमार जैन, रौशन चंद्र जैन, मनीष जैन, ब्र सुलोचना दीदी, कल्पना जैन, परिमल जैन, सुरभि जैन, नेहा जैन, मंजुला जैन, शैलेंद्र जैन, विनीता जैन, कोमल जैन, रोली जैन, शशि जैन, वार्ड पार्षद रेखा जैन, बिना जैन, अनीता जैन, सीमा जैन, अंजू जैन, अनीश जैन, रश्मि जैन, प्रशांत जैन, अभय जैन, सुनीता जैन, लक्ष्य जैन के साथ सैकड़ों की संख्या में भक्तगण शामिल थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
DEVENDRA DUBEY

लेखक के बारे में

By DEVENDRA DUBEY

DEVENDRA DUBEY is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन