गृह रक्षकों की बहाली के लिए आज से होगी शारीरिक दक्षता व सक्षमता जांच परीक्षा

Updated:
विज्ञापन
गृह रक्षकों की बहाली के लिए आज से होगी शारीरिक दक्षता व सक्षमता जांच परीक्षा

प्रशासन ने सभी तैयारियां की पूरीं,42 दंडाधिकारियों व पुलिस पदाधिकारियों के निरीक्षण में होगी परीक्षा

विज्ञापन

आरा.

जिला पदाधिकारी सह जिला दंडाधिकारी तनय सुल्तानिया एवं पुलिस अधीक्षक मिस्टर राज ने गृह रक्षकों की बहाली को लेकर न्यू पुलिस लाइन, आरा में प्रतिनियुक्त दंडाधिकारी एवं पुलिस पदाधिकारियों के साथ संयुक्त ब्रीफिंग की. शारीरिक दक्षता एवं सक्षमता जांच परीक्षा का आयोजन 30 अप्रैल से 05 जून तक किया जायेगा. इस परीक्षा में दौड़, ऊंची कूद, लंबी कूद तथा गोला फेंक जैसे शारीरिक मापदंड शामिल हैं.

परीक्षा प्रक्रिया पूर्णतः स्वच्छ, निष्पक्ष एवं पारदर्शी होगी. किसी भी अभ्यर्थी को निर्धारित तिथि एवं समय पर अनुपस्थित रहने की स्थिति में पुनः अवसर नहीं दिया जायेगा. परीक्षा के सफल संचालन के लिए कुल 42 दंडाधिकारियों, पुलिस पदाधिकारियों, शिक्षकों एवं कर्मियों की प्रतिनियुक्ति की गयी है. अभ्यर्थियों को परीक्षा के दिन प्रातः 5:00 बजे नवीन पुलिस केंद्र, आरा स्थित मैदान के मुख्य द्वार पर प्रवेश पत्र एवं सरकार द्वारा मान्य फोटोयुक्त पहचान पत्र के साथ उपस्थित होना अनिवार्य होगा. प्रवेश पत्र पर अभ्यर्थी का स्पष्ट फोटो लगा होना आवश्यक है. जिलाधिकारी द्वारा जांच स्थल पर पेयजल के लिए टैंकरों की व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए नगर आयुक्त, नगर निगम आरा को निर्देशित किया गया है. वहीं, वाहनों की पार्किंग, यातायात प्रबंधन एवं अनुश्रवण की जिम्मेदारी पुलिस उपाधीक्षक, यातायात को सौंपी गयी है. चिकित्सा पदाधिकारी को जीवन रक्षक दवाओं, पारा-मेडिकल स्टाफ एवं एंबुलेंस की व्यवस्था सुनिश्चित करने तथा अग्निशमन पदाधिकारी को अग्निशमन वाहन की व्यवस्था करने के निर्देश दिया गया है. इस अवसर पर सभी प्रतिनियुक्त दंडाधिकारी, पुलिस पदाधिकारी एवं अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Devendra Dubey

लेखक के बारे में

By Devendra Dubey

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन