एसडीएम ने कोईलवर तटबंध का किया निरीक्षण

Updated:
विज्ञापन
एसडीएम ने कोईलवर तटबंध का किया निरीक्षण

कई चीजों का किया गया निरीक्षण

विज्ञापन

आरा.

अनुमंडल पदाधिकारी आरा सदर ने बाढ़ नियंत्रण प्रमंडल के अंतर्गत स्थित गंगा कोईलवर सोन तटबंध का निरीक्षण किया. निरीक्षण के दौरान तटबंध के विभिन्न हिस्सों में मोटरेबल मार्ग, ईंट सोलिंग एवं कई स्थानों पर ट्रैक्टर क्रॉसिंग से प्रभावित संरचना का अवलोकन किया.

साथ ही तटबंध पर स्थित स्लुइस गेट का निरीक्षण किया. निरीक्षण के उपरांत अनुमंडल पदाधिकारी द्वारा आवश्यक सुरक्षा व मरम्मत कार्य सुनिश्चित करने के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया. निरीक्षण के क्रम में अंचलाधिकारी, कोईलवर, कनीय अभियंता बाढ़ नियंत्रण प्रमंडल,आरा एवं अन्य संबंधित पदाधिकारी उपस्थित रहे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Devendra Dubey

लेखक के बारे में

By Devendra Dubey

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन