करेंट प्रवाहित तार की चपेट में आने से पूर्व मुखिया के पुत्र की मौत
Author Devendra dubey
Updated:
विज्ञापन

पीरो थाना क्षेत्र के बारोडीह गांव में सोमवार की सुबह हुई घटना
विज्ञापन
आरा
. पीरो थाना क्षेत्र के बारोडीह गांव में सोमवार की सुबह बिजली प्रवाहित तार की चपेट में आने से पूर्व मुखिया के पुत्र की मौत हो गयी. इलाज के लिए पीरो पीएचसी ले जाने के दौरान उसने दम तोड़ दिया. घटना को लेकर लोगों के बीच अफरा-तफरी का आलम रहा. जानकारी के अनुसार मृतक पीरो थाना क्षेत्र के बारोडीह गांव वार्ड नंबर-1 निवासी महावीर चौधरी का 24 वर्षीय पुत्र अरुण कुमार है. उसकी मां पूर्व मुखिया है. वह स्नातक की पढ़ाई पूरी कर कंपटीशन की तैयारी कर रहा था. इधर ,मृत छात्र के चाचा जगलाल चौधरी ने बताया कि वह सोमवार की सुबह खेत में रोपनी करने गया था. रोपनी के दौरान अचानक ऊपर से गुजर रहा विद्युत प्रवाहित तार उसके शरीर पर गिर पड़ा, जिसके कारण वह करेंट की चपेट में आ गया और गंभीर रूप से घायल हो गया. सूचना पाकर परिजन वहां पहुंचे और उसे इलाज के लिए पीरो पीएचसी ले गये, जहां चिकित्सक ने देख उसे मृत घोषित कर दिया. सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम सदर अस्पताल में करवायी. बताया जाता है कि मृतक अपने दो भाई व एक बहन में बड़ा था. मृतक की मां संतरा देवी उतरी जंगलमहाल की पूर्व मुखिया थीं. उसके परिवार में मां संतरा देवी, भाई मनीष कुमार एवं बहन परमशिला कुमारी है. घटना के बाद मृत छात्र के घर में हाहाकार मच गया.उसकी मां एवं परिवार के सभी सदस्यों का रो-रो कर बुरा हाल है.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










