मछुआरे को गोली मार जख्मी करने के मामले में चार नामजद
Author Prabhat khabar news desk
Updated:
विज्ञापन

मछुआरा को गोली मारकर जख्मी करने के मामले में प्राथमिकी दर्ज कर ली गयी है. जख्मी मछुआरा मैनेजर चौधरी के बयान पर चार को नामजद बनाया गया है.
विज्ञापन
आरा.
मछुआरा को गोली मारकर जख्मी करने के मामले में प्राथमिकी दर्ज कर ली गयी है. जख्मी मछुआरा मैनेजर चौधरी के बयान पर चार को नामजद बनाया गया है. वहीं सात-आठ अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गयी है. दर्ज प्राथमिकी में मैनेजर चौधरी द्वारा कहा गया है कि 27 फरवरी की शाम वह अपने घर से जल लेकर मछली पकड़ने के लिए धोबहा थाना क्षेत्र के बरजा गांव और लच्छू टोला के बीच गंगा नदी के उतरी किनार पर गये थे. वहां पर वह अपने साथी दसई बिन के साथ बैठकर लिट्टी सेंक रहे थे़ उसके बाद मछली मारने के लिए वह गंगा नदी में चले गये. मछली मार कर जब वह दोनों नदी से टोकरी में लेकर बाहर आ रहे थे. तभी बहोरनपुर थाना क्षेत्र के सुरेमनपुर गांव निवासी स्व नागेंद्र राय का पुत्र राहुल राय, उसी गांव के निवासी व सहोदर भाई मंजय यादव, संजय यादव एवं बिहिया थाना क्षेत्र के बरजा गांव निवासी सुरेंद्र राय का पुत्र अंकित राय एवं सात-आठ अज्ञात लोग हथियार से लैस होकर वहां आ गये और उसे गाली देते हुए टोकरी में रखी मछली एवं जाल छीन लिया. जब मैनेजर चौधरी द्वारा इसका विरोध किया गया, तो राहुल राय ने कमर से पिस्टल निकाल कर उन्हें मार दी. बता दें कि धोबहा थाना क्षेत्र के गंगा नदी में गुरुवार की रात हथियारबंद बदमाशों द्वारा कृष्णागढ़ थाना क्षेत्र पीपरपांती गांव निवासी स्व. राम किशुन चौधरी के 50 वर्षीय पुत्र मैनेजर चौधरी को मछली एवं जाल छिनने का विरोध करने पर उन्हें गोली मार दी गयी थी. जिससे वह गंभीर रूप से जख्मी हो गये थे. उन्हें इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया था. जहां से प्राथमिक उपचार करने के बाद उन्हें बेहतर इलाज के लिए पटना रेफर कर दिया गया था. वहीं धोबहा थानाध्यक्ष वर्षा रानी ने बताया कि इस मामले में फिलहाल किसी की गिरफ्तारी नहीं हो पायी है. आरोपितों की गिरफ्तारी को लेकर लगातार छापेमारी की जा रही है.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










