ePaper

कांग्रेस कार्यालय में पैक्स अध्यक्ष के पुत्र सह कांग्रेस कार्यकर्ता की पिटाई

Updated at : 10 Jul 2025 7:11 PM (IST)
विज्ञापन
कांग्रेस कार्यालय में पैक्स अध्यक्ष के पुत्र सह कांग्रेस कार्यकर्ता की पिटाई

जख्मी कार्यकर्ता का सदर अस्पताल में कराया गया इलाजशहीद भवन स्थित कांग्रेस कार्यालय में गुरुवार की दोपहर हुई घटना

विज्ञापन

आरा.

शहर के शहीद भवन स्थित कांग्रेस कार्यालय गुरुवार की दोपहर देखते-ही-देखते रणक्षेत्र में तब्दील हो गया. नारेबाजी को लेकर दो कांग्रेसी कार्यकर्ता आपस में भिड़ गये और जमकर मारपीट की. इस दौरान बीच-बचाव करने गये एक अन्य कार्यकर्ता की जमकर लप्पड़-थप्पड़ से पहले पिटाई की उसके बाद सिर को फोड़ दिया. उन्हें इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया.

जानकारी के अनुसार जख्मी नवादा थाना क्षेत्र के करमन टोला मुहल्ला निवासी सह कांग्रेस के पूर्व जिला उपाध्यक्ष सह वर्तमान पैक्स अध्यक्ष शिव कुमार सिंह के 35 वर्षीय पुत्र सुनील कुमार सिंह है. वह इंदु तपेश्वर सिंह इंदु महिला कॉलेज में सहायक लिपिक के पद पर कार्यरत हैं और कांग्रेस का कार्यकर्ता हैं. घटना को लेकर कांग्रेस कार्यालय में भगदड़ मच गयी. कार्यक्रम में आये लोग इधर-उधर भागने लगे. सूचना मिलते ही नवादा थानाध्यक्ष बिपिन बिहारी मौके पर पहुंचे और मामले की छानबीन शुरू कर दी. उधर, घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. वायरल वीडियो में साफ तौर से देखा जा रहा है कि दो कांग्रेसी कार्यकर्ताओं के बीच पहले तीखी नोकझोंक हुई. उसके बाद दोनों कार्यकर्ता एवं उनके समर्थक आपस में भिड़ गये और जमकर मारपीट कर रहे है.

हालांकि इस वीडियो की पुष्टि प्रभात खबर नहीं करता. इधर, सुनील कुमार सिंह ने बताया कि उदवंतनगर थाना क्षेत्र के असनी गांव निवासी सह कांग्रेस कार्यकर्ता अशोक सिंह एवं अलीपुर पंचायत के पूर्व मुखिया सह कांग्रेस कार्यकर्ता उपेंद्र सिंह के बीच झगड़ा हो रहा था. जब वह बीच-बचाव करने गये, तो उपेंद्र सिंह के द्वारा कहा जाने लगा कि तुम इसका बचाव क्यों कर रहे हो? इसी बात को लेकर उनके बीच नोकझोंक हुई. इसके बाद उपेंद्र सिंह एवं उनके समर्थकों द्वारा उनकी पिटाई कर दी गयी और ईंट से मारकर उनका सिर फाड़ दिया गया, जिससे वह जख्मी हो गये. वहीं, दूसरी तरफ जख्मी ने अलीपुर पंचायत के पूर्व मुखिया उपेंद्र सिंह पर मारपीट करने व ईंट से मारकर अपना सिर फाड़ने का आरोप लगाया है. बताया जाता है कि गुरुवार को शहीद भवन स्थित कांग्रेस कार्यालय में छत्तीसगढ़ के भेलाई विधानसभा क्षेत्र के विधायक देवेंद्र यादव पहली बार भोजपुर आये थे. जिसे लेकर कांग्रेस कार्यालय में सम्मान समारोह एवं कांग्रेस कमेटी के बैठक का आयोजन किया गया था. जहां कार्यक्रम के दौरान जब वहां मौजूद अन्य कार्यकर्ता देवेंद्र यादव के पक्ष में नारेबाजी कर रहे थे. तभी कांग्रेस कार्यकर्ता सुनील कुमार सिंह एवं उपेंद्र सिंह के बीच दोनों आपस में भिड़ गए और जमकर मारपीट की, जिसमें सुनील कुमार सिंह जख्मी हो गये. वहीं इस मामले में सहायक उप लिपिक सह कांग्रेस कार्यकर्ता सुनील कुमार सिंह द्वारा नवादा थाना में आवेदन भी दिया गया है. बहरहाल पुलिस अपने स्तर से मामले की छानबीन कर रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
DEVENDRA DUBEY

लेखक के बारे में

By DEVENDRA DUBEY

DEVENDRA DUBEY is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन