लापता युवक का अभी तक सुराग नहीं, अपरहण की आशंका

Updated:
विज्ञापन
लापता युवक का अभी तक सुराग नहीं, अपरहण की आशंका

जगदीशपुर थाना क्षेत्र के जुबराजी टोला निवासी चंदन का अभी तक सुराग नहीं

विज्ञापन

जगदीशपुर.

एक सप्ताह पूर्व घर से निकले जगदीशपुर थाना क्षेत्र के जुबराजी टोला निवासी चंदन का अभी तक सुराग नहीं. इस मामले में परिजनों द्वारा एक सप्ताह पूर्व जगदीशपुर थाने में मामला दर्ज कराया गया है, लेकिन अभी तक सुराग नहीं मिलने से परिजन बेहद परेशान हैं और अपहरण कर हत्या की आशंका जाहिर कर रहे हैं. सूत्रों की मानें तो इस मामले में चरवानी टोला के एक युवक चंदन के दोस्त को पुलिस हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है. प्राथमिकी के अनुसार जगदीशपुर थाना क्षेत्र के जुबराजी टोला निवासी शिवप्रसाद सिंह के 28 वर्षीय पुत्र चंदन कुमार एक सप्ताह पूर्व घर से निकला और बिहिया स्टेशन के समीप पार्किंग में बाइक खड़ी कर पटना चला गया. शाम को परिजनों से मोबाइल पर बात हुई, तो पटना में अपने एक दोस्त के डेरा पर होने की बात बतायी और सुबह से परिजन फोन किये तो संपर्क नहीं हुआ. परिजनों ने जब उसके दोस्त से बात की तो पता चला की चंदन सुबह ही यहां चला गया, लेकिन एक सप्ताह बाद भी चंदन का सुराग नहीं मिलने से परिजन किसी अनहोनी की आशंका से सहमे हैं. हालांकि पुलिस इस मामले मे कुछ भी बताने से अभी परहेज कर रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन