महिला मतदाताओं की संख्या बढ़ाने पर जोर

Updated at : 29 Apr 2025 5:50 PM (IST)
विज्ञापन
महिला मतदाताओं की संख्या बढ़ाने पर जोर

बैठक से गायब बीएलओ से मांगा गया जवाब

विज्ञापन

उदवंतनगर.

मतदाता सूची में महिला-पुरुष का लिंगानुपात में महिला मतदाताओं की संख्या बढ़ाने तथा प्रत्येक बूथ पर कम-से-कम 10 नयी महिला मतदाताओं का नाम जोड़ने को लेकर अनुमंडल पदाधिकारी रश्मि सिन्हा ने प्रखंड स्तरीय पदाधिकारियों की उपस्थिति में बीएलओ संग बैठक की. बैठक में उन्होंने निर्देश देते हुए कहा कि जल्द-से-जल्द महिला मतदाताओं का नाम जोड़ें. वहीं, बैठक से अनुपस्थित रहनेवाले बीएलओ पर कार्रवाई करते हुए दो दिनों के भीतर स्पष्टीकरण की मांग की.

बैठक को संबोधित करते हुए अनुमंडल पदाधिकारी सदर सह निर्वाची निबंधन पदाधिकारी ने कहा कि उदवंंतनगर ब्लाक के मतदाता सूची के लिंगानुपात में महिला मतदाताओं की संख्या बढ़ाने की जरूरत है. गत 25-27 अप्रैल के बीच लिंगानुपात में महिलाओं की संख्या बढ़ाने को लेकर लगाये गये शिविर की प्रगति रिपोर्ट संतोषजनक नहीं पायी गयी, जिसको लेकर बैठक सुनिश्चित की गयी है. बैठक में अनुपस्थित रहनेवाले बीएलओ से स्पष्टीकरण मांगी गयी है. मौके पर वरीय पदाधिकारी सह प्रभारी बीडीओ मीनू कुमारी, बीडीओ कर्पूरी ठाकुर, अंचलाधिकारी हरिकेश त्रिपाठी, बीपीआरओ मुन्ना कुमार, पल्लवी, प्रखंड स्तरीय पर्यवेक्षक तथा बीएलओ मौजूद थे.चार बीएलओ से स्पष्टीकरण लिंगानुपात में महिला मतदाताओं की संख्या बढ़ाने को लेकर अनुमंडल पदाधिकारी सह निर्वाची निबंधन पदाधिकारी रश्मि सिन्हा की अध्यक्षता में आयोजित बीएलओ की बैठक से गायब रहनेवाले बीएलओ पर स्पष्टीकरण की गाज गिरी है. प्रभारी बीडीओ मीनू कुमारी ने बताया कि लिंगानुपात में महिला मतदाताओं की संख्या बढ़ाने को लेकर जिलाधिकारी के निर्देश पर मंगलवार को आयोजित बैठक से अनुपस्थित रहनेवाले बूथ सं 19,27,64117 के बीएलओ से दो दिनों के भीतर स्पष्टीकरण मांगा गया है.चारों बीएलओ पर चुनाव कार्य में लापरवाही करने का आरोप लगाया गया है. अनुपस्थित रहनेवाले बीएलओ के कारण उनके बूथों की समीक्षा नहीं हो सकी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
DEVENDRA DUBEY

लेखक के बारे में

By DEVENDRA DUBEY

DEVENDRA DUBEY is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन