शराब बनानेवालों की पहचान कर करें कड़ी कार्रवाई : जिलाधिकारी
Published by : DEVENDRA DUBEY Updated At : 25 Apr 2025 7:54 PM
विज्ञापन
अनुमंडल पदाधिकारियों एवं अनुमंडल पुलिस पदाधिकारियों को निर्देश मिला की सख्त कार्रवाई करें
विज्ञापन
आरा.
जिलाधिकारी तनय सुल्तानिया की अध्यक्षता में भूमि विवाद एवं अवैध शराब की रोकथाम को लेकर एक समीक्षात्मक बैठक आयोजित की गयी. बैठक के दौरान जिलाधिकारी ने सभी अनुमंडल पदाधिकारियों एवं अनुमंडल पुलिस पदाधिकारियों को निर्देश दिया कि देसी शराब बनानेवालों की पहचान कर उनके विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाये. उन्होंने कहा कि सभी थाना एवं मद्य निषेध विभाग की टीमें शराब के खिलाफ नियमित छापेमारी सुनिश्चित करें और जब्त शराब के शीघ्र विनष्टीकरण की प्रक्रिया को तेज किया जाये. वहीं उन्होंने शनिवारीय बैठक से जुड़े मामलों की भू समाधान पोर्टल पर प्रविष्टि में अपेक्षित प्रगति नहीं होने पर नाराजगी जतायी तथा ऐसे सभी मामलों की शीघ्र एंट्री कर उनका अविलंब निष्पादन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया. साथ ही उन्होंने अनुमंडल पदाधिकारियों एवं अनुमंडल पुलिस पदाधिकारियों को इन मामलों का सतत अनुश्रवण करने को कहा. जिलाधिकारी ने निर्देश दिया कि यदि कोई शस्त्र लाइसेंसधारी अपने शस्त्र का दुरुपयोग करता है, तो उसके विरुद्ध सख्त कार्रवाई करते हुए उसका लाइसेंस रद्द करने की अनुशंसा की जाये. इसके अलावा उन्होंने जिला परिवहन पदाधिकारी एवं थानाध्यक्षों को ओवरलोडेड वाहनों के विरुद्ध सघन चेकिंग अभियान चलाने का निर्देश दिया बैठक में आरा सदर, पीरो एवं जगदीशपुर के अनुमंडल पदाधिकारी, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, सहायक आयुक्त (उत्पाद), जिला खनन पदाधिकारी एवं अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित थे.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










