सेदहा में करेंट लगने से किसान की मौत
Author Prabhat khabar news desk
Updated:
विज्ञापन

घटना के बाद परिजनों में मचा कोहराम
विज्ञापन
तरारी.
प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत तरारी थाने के सेदहा गांव में सुबह करीब नौ बजे खेत में काम कर रहे किसान पर बिजली प्रवाहित तार टूट के गिरने से उसकी मौत हो गयी. मौत की खबर पाकर मौके पर पहुंचे सेदंहा मुखिया दीपक कुमार ने थानाध्यक्ष व बिजली जेइ को सूचना देकर परिजनों के साथ शव को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पीरो ले गये, जहां पर डाॅक्टर ने मृत घोषित कर दिया. मौके पर पहुंची तरारी थाना की पुलिस ने परिजनों के बयान पर प्राथमिकी दर्ज करते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए आरा सदर अस्पताल भेज दिया. मृतक की पहचान सेदंहा गांव निवासी रामाश्रय पासवान के (50) वर्षीय पुत्र नंदजी पासवान के रूप में हुई है, जो शुक्रवार की सुबह 09 बजे खेत में काम कर रहे थे, तभी पटवन के लिए खींचा गया बिजली का तार टूटकर उनके शरीर पर गिर गया, जिससे उनकी मौत हो गयी. इस घटना के बाद उनकी पत्नी रीना देवी व तीन अविवाहित पुत्र व पुत्रियों में कोहराम मच गया.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










