नाली नहीं रहने से सड़क किनारे फुटपाथ पर बह रहा गंदा पानी, आने-जाने में हो रही परेशानी

Updated at : 28 Apr 2024 10:54 PM (IST)
विज्ञापन
Bihar news

स्टेट हाइवे के किनारे नाली निर्माण की उठी मांग

विज्ञापन

चरपोखरी

. आरा-सासाराम मुख्य मार्ग के किनारे चरपोखरी और अमोरजा बाजार पर नाली निर्माण की मांग को लेकर रविवार को स्थानीय लोगों ने प्रदर्शन किया. स्थानीय लोगों ने अधिकारियों व जनप्रतिनिधियों से जल्द नाली निर्माण की मांग की है. समस्या का जल्द निस्तारण न होने पर वृहद आंदोलन करने की चेतावनी भी दी है. प्रदर्शन कर रहे रवि कुमार, विकाश कुमार,अरविंद कुमार, सिंटू सम्राट, छोटे सिंह, प्रिंस कुमार ने बताया कि अमोरजा बाजार के बरनी मोड़ से लेकर सुधा डेयरी फॉर्म चरपोखरी तक लगभग आठ सौ मीटर तक नाली का निर्माण होना अत्यंत आवश्यक है. मुख्य मार्ग के किनारे नाली का निर्माण न होने से सड़क पर गंदा पानी जमा रहता है, जिससे दुर्घटना का भी भय बना रहता है. इसके साथ ही सड़क भी खराब हो रही है. सड़क पर नाली बहने के कारण फुटपाथ पूरी तरह से बर्बाद हो गया हैं, जिससे सड़क पर से ही पैदल आना जाना होता है. इसी क्रम अगर कोई वाहन तेज गति में गुजरती है तो नाली के पानी का छीटा शरीर पर पड़ जाता है, जिससें वाहन चालकों और राहगीरों के बीच तू-तू मैं-मैं की घटना घटित हो जाती है. इस समस्या से निजात पाने के लिए लोगों ने क्या कुछ नहीं किया. वर्षों से अधिकारियों से लेकर जनप्रतिनिधियों तक का दरवाजा खटखटाया लेकिन केवल टालमटोल की गयी. अंततः अमोरजा और चरपोखरी के ग्रामीणों ने अपने स्थानीय विधायक मनोज मंजिल पर उम्मीद जताते हुए आरा-सासाराम मार्ग के किनारे नाली निर्माण की मांग की है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन