तेज आंधी में महुली घाट स्थित पीपा पुल तीन-चार भाग में बटा, आवागमन बाधित

Updated:
विज्ञापन
तेज आंधी में महुली घाट स्थित पीपा पुल तीन-चार भाग में बटा, आवागमन बाधित

गुरुवार की दोपहर आंधी-पानी आने के कारण हुआ क्षतिग्रस्त

विज्ञापन

बड़हरा.

प्रखंड अंतर्गत गंगा पार खवासपुर व उत्तर प्रदेश को जोड़नेवाला लाइफ लाइन पीपा पुल तेज आंधी में गुरुवार के दिन बह गया. गुरुवार दोपहर आये तेज आंधी ने पीपा पुल को तीन-चार भागों में बांट दिया, जिससे महुली व गंगा पार खवासपुर सड़क मार्ग से कट गया है.

लोगों इलाके के लोगों को आने-जाने का सड़क पुल पूरी तरह क्षतिग्रस्त होने से आवागमन ठप हो गया है. पीपा पुल को ठीक करने के लिए पुल के कर्मी पीपा को इकट्ठा करने की तैयारी में जुटे हैं. बताया जा रहा है कि अचानक प्राकृतिक प्रकोप का शिकार बना पुल को बनवाने में तीन से चार दिनों तक समय लग सकता है. जब तक पीपा चालू नहीं होता, फिर से लोग आवागमन नाव से करने के लिए मजबूर हो गये हैं. ज्ञात हो कि इस आंधी बारिश में पुल के साथ-साथ खेतों में खड़ी फसल, आम के फली का भारी नुकसान हुआ है. प्रखंड के विभिन्न इलाकों में फुंस के घर, कर्कट के छत तेज हवा में उड़ गये हैं. पेड़ों की डालियां टूट कर सड़कों पर बिखरी हुईं थीं. क्षति का आकलन करने के लिए कृषि विभाग व प्रखंड प्रशासन जुट गया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Devendra Dubey

लेखक के बारे में

By Devendra Dubey

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन