जगदीशपुर में गोली मारकर आलू व्यवसायी की हत्या

बिहिया से लौटने के दौरान अपराधियों ने मारी गोली
बिहिया से लौटने के दौरान अपराधियों ने मारी गोली जगदीशपुर. अपराधियों ने एक व्यवसायी की गोली मारकर हत्या कर दी. बताया जाता है कि जगदीशपुर कोतवाली के समीप निवासी आलू व्यवसायी मुनमुन साह आपने पुत्र सोनू के साथ बिहिया से ऑटो से जगदीशपुर लौट रहे थे, तभी बाइक पर सवार तीन अपराधियों ने बिहिया-जगदीशपुर मुख्य पथ पर तिनमूर्तियां के समीप गोली मारकर जख्मी कर दिया. स्थानीय लोगों और साथ में रहे उनके पुत्र सोनू द्वारा इलाज के लिए अनुमंडलीय अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया. बताया जाता है कि आलू व्यवसायी मुनमुन साह का बिहिया में आलू का गोदाम है. प्रतिदिन की तरह गुरुवार को भी 60 वर्षीय मुनमुन साह गोदाम बंद कर बिहिया से अपने घर लौट रहे थे, तभी अपराधियों ने घटना को अंजाम दिया.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










