ePaper

सड़क हादसे में पटना के कारीगर की मौत

Updated at : 30 Nov 2024 9:35 PM (IST)
विज्ञापन
सड़क हादसे में पटना के कारीगर की मौत

आरा-छपरा फोरलेन पर जिले के कोईलवर थाना क्षेत्र के झलकूनगर के समीप शुक्रवार की देर शाम हुए सड़क हादसे में घर से निकले पटना निवासी एक युवक की मौत हो गयी.

विज्ञापन

आरा.

आरा-छपरा फोरलेन पर जिले के कोईलवर थाना क्षेत्र के झलकूनगर के समीप शुक्रवार की देर शाम हुए सड़क हादसे में घर से निकले पटना निवासी एक युवक की मौत हो गयी. घटना को लेकर लोगों के बीच काफी देर तक अफरा-तफरी मची रही. जानकारी के अनुसार मृतक पटना जिला के खुसरूपुर थाना क्षेत्र के फतुहा छोटी नवादा निवासी निरंजन प्रसाद का 25 वर्षीय पुत्र मनीष कुमार है. वह पेशे से बर्तन कारीगर था एवं पीतल बर्तन बनाने का काम करता था. इधर मृतक के पिता निरंजन प्रसाद ने बताया कि शुक्रवार की सुबह वह स्कूटी लेकर घर से बिना कुछ कहे ही निकला था. इसी बीच झलकूनगर के समीप किसी अज्ञात वाहन ने उसे टक्कर मार दी. जिसके कारण वह स्कूटी लिए गड्ढे में गिर पड़ा और सिर में चोट लगने के कारण उसकी मौत हो गयी. इसके बाद स्थानीय लोगों द्वारा इसकी सूचना कोईलवर थाना पुलिस को दी गयी. सूचना पाकर पुलिस फौरन घटनास्थल पर पहुंची और उसके पॉकेट से मिले आधार कार्ड व मोबाइल में रहे नंबर पर फोन कर इसकी सूचना उसके परिजनों को दी. सूचना पाकर परिजन कोईलवर पहुंचे. जिसके पश्चात पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर उसका पोस्टमार्टम सदर अस्पताल में करवाया. हालांकि युवक कहां जाने के लिए निकला था. यह भी स्पष्ट नहीं हो सका है. बहरहाल पुलिस अपने स्तर से मामले की छानबीन कर रही है. बताया जाता है कि मृतक अपने तीन बहन व एक भाई में छोटा था एवं अपने मां-बाप का इकलौता चिराग था. उसके परिवार में मां उषा देवी व तीन बहन सोनी देवी, डौली कुमारी एवं डिंपल कुमारी हैं. घटना के बाद मृतक के घर में कोहराम मच गया है. इस घटना के बाद मृतक की मां उषा देवी एवं परिवार के सभी सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन