विवाद में नामजद रहे सभी आरोपितों के विरुद्ध निकाला गया इश्तेहार
Published by :DEVENDRA DUBEY
Published at :22 Nov 2025 6:37 PM (IST)
विज्ञापन

चौरी थानाध्यक्ष ने कहा, अभियुक्तों के घरों पर दो दिनों में चिपका दिया जायेगा
विज्ञापन
सहार.
चौरी थाना पुलिस ने दुल्लमचक गांव में सभी नामजदों के विरुद्ध इश्तेहार निकाला गया. बता दें कि दुल्लमचक गांव में छह नवंबर को मतदान के दिन से दोनों पक्षों में रह-रह कर लगातार मारपीट और पुलिस पर हमला के मामले में लगभग नौ एफआइआर दर्ज किया गया था.इस मामले में दोनों पक्षों के लगभग चार दर्जन दुल्लमचक के लोगों पर नामजद प्राथमिकी दर्ज की गयी थी. इस मामले में चौरी थाना पुलिस ने सभी अभियुक्तों के विरुद्ध इश्तेहार को न्यायालय से निकाला गया है. थाना अध्यक्ष जयराम शुक्ला ने बताया कि दुल्लमचक विवाद मामले में सभी नामजद अभियुक्तों के विरुद्ध न्यायालय से इश्तेहार निकाला गया है, जिसे अभियुक्तों के घरों पर दो दिनों में चिपका दिया जायेगा.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




