विकास शिविर का किया गया आयोजन

Updated at : 30 Apr 2025 7:18 PM (IST)
विज्ञापन
विकास शिविर का किया गया आयोजन

सहार प्रखंड क्षेत्र के छह महादलित बस्तियों में कई योजनाओं के बनाये गये कार्ड

विज्ञापन

सहार .

प्रखंड क्षेत्र के छह महादलित बस्तियों में बुधवार को विकास शिविर का आयोजन प्रखंड विकास पदाधिकारी मनोरमा कुमारी की देखरेख में किया गया. विकास शिविर बरुही पंचायत के बिशनपुरा सामुदायिक भवन पर, पेरहाप पंचायत के चंद्रगढ़ के अनुसूचित जाति टोला, सहार के अवगीला पासी टोला, अंधारी पंचायत के महादलित टोला, अमरूहां के अनुसूचित जाति टोला, कौलौडिहरी पंचायत के लाल बगिआ महादलित टोला में किया गया.

जहां महादलित बस्ती बरुही में विकास संबंधित शिविर विकास मित्र दुलारचंद राम के देखरेख जन्म प्रमाण पत्र 90, आयुष्मान कार्ड 78, आधार कार्ड 119, राशन कार्ड 25, जॉब कार्ड 76, बिजली कनेक्शन 28, जीविका पार्जन योजना 20, नल जल 12 घरों में दिया गया. वहीं, पेरहाप के चंद्रगढ़ महादलित टोला में विकास मित्र लालती कुमारी की देखरेख में जन्म प्रमाणपत्र 15, मृत्यु 24, ई श्रम कार्ड 13, राशन कार्ड 08, अंधारी अनुसूचित जाति टोला में विकास मित्र मुन्नी देवी, सहार के अवगीला पासी टोला में विकास मित्र ममता देवी की देखरेख में, धन्छुहां पंचायत के विकास मित्र पप्पू कुमार के देखरेख में दर्जनों ई श्रम कार्ड, जॉब कार्ड, जन्म मृत्यु, सहित अन्य कार्यों का निष्पादन किया गया है. बीडीओ मनोरमा कुमारी ने बताया कि सभी महादलित बस्तियों में विकास संबंधित जैसे मकान सर्वे, जन्म मृत्यु प्रमाण, ई श्रम कार्ड, जॉब कार्ड सहित सभी तरह की योजनाओं पर प्राथमिकता के आधार पर कार्य किया जा रहा है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
DEVENDRA DUBEY

लेखक के बारे में

By DEVENDRA DUBEY

DEVENDRA DUBEY is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन