arrah news. भीम समग्र सेवा अभियान के तहत सात पंचायतों में शिविर

Updated:
विज्ञापन

शिविर की माॅनीटरिंग वरीय पदाधिकारी सह प्रभारी बीडीओ मीनू कुमारी ने की

विज्ञापन

उदवंतनगर. भीम समग्र सेवा अभियान के तहत प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न पंचायतों में सरकार द्वारा संचालित 22 सेवाओं के लाभ से वंचित हर महादलित टोला हर परिवार हर सेवा का लाभ मुहैया कराने के उद्देश्य से विशेष शिविर का आयोजन किया गया. जिसमें योजनाओं से संबंधित विभाग के कर्मियों ने भाग लिया. शिविर की माॅनीटरिंग वरीय पदाधिकारी सह प्रभारी बीडीओ मीनू कुमारी ने की. बीडीओ पूरे दिन निर्धारित सभी सात पंचायतों के महादलित टोलों पर गईं जहां शिविर का आयोजन किया गया था. आयोजित शिविर में जन्म प्रमाणपत्र, मृत्यु प्रमाण,जाब कार्ड, प्रधानमंत्री आवास योजना,श्रम कार्ड, आयुष्मान कार्ड सहित अन्य विभागों से संबंधित योजनाओं का लाभ आन द स्पाट दिया गया. बीडीओ ने बताया कि मसाला, कुसुम्हां, पियनिया, कारी साथ उदवंतनगर एवं सरथुआ पंचायतों के महादलित टोलों में हर परिवार के सदस्यों को सरकार प्रायोजित क्रियान्वित योजनाओं का लाभ मुहैया कराया गया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Shashi Kant Kumar

लेखक के बारे में

By Shashi Kant Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन