भोजपुर : संत देवराहा शिवनाथ दास ने हिंदू संगठनों से की मथुरा चलने की अपील, श्रीकृष्ण जन्मभूमि को लेकर कही ये बात

Updated:
विज्ञापन

प्रेस वार्ता करते संतश्री शिवनाथ दास | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

संत देवराहा शिवनाथ दासजी महाराज ने सभी हिंदू संगठनों से एकजुट होकर मथुरा और काशी की मुक्ति के लिए प्रयास करने का आह्वान किया है. उन्होंने कहा कि अयोध्या की तरह ही मथुरा और काशी भी मुक्त होगा.

विज्ञापन

Bhojpur News : परमपूज्य त्रिकालदर्शी परमसिद्ध विदेह संतश्री देवराहा शिवनाथ दासजी ने रविवार को बिहिया चौरास्ता स्थित जियो पेट्रोल पंप के पीछे पूरब टोला दोघरा में प्रेस वार्ता की. प्रेस वार्ता में संतश्री देवराहा शिवनाथ दासजी महाराज ने कहा कि मैं अंतरराष्ट्रीय महायोगी ब्रह्मलीन श्रीदेवराहा बाबाजी महाराज का शिष्य होने के नाते मैं सभी हिंदू संगठन के लोग विश्व हिंदू परिषद, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ, बजरंग दल, शिवसेना, कारसेवक, श्रीराम नवमी शोभायात्रा ट्रस्ट सहित तमाम लोगों से अपील करता हूं कि श्रावण माह के बाद सभी लोग मथुरा चलें और तब तक स्थिर न बैठें, जब तक कि श्रीकृष्ण जन्मभूमि मुक्त न हो जाए.

विज्ञापन

मथुरा और काशी की मुक्ति को लेकर पुरानी घोषणा

मैंने 7 सितंबर, 2024 को अयोध्या में और 9 सितंबर, 2024 को श्रीदेवराहा धाम सिअरुआ में कहा था कि अयोध्या की तरह ही मथुरा और काशी भी मुक्त होगा. भगवान अपने गर्भ गृह में विराजमान होंगे. अब वह समय आ रहा है कि हम सभी सनातनी एकजुट हों.

संतश्री ने आगे कहा कि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ, विश्व हिंदू परिषद, बजरंग दल, कारसेवक, शिवसेना और सभी हिंदू संगठन हमारी आत्मा हैं और सबों पर मेरा आशीर्वाद है.

इसके लिए हमलोग बिहार ही नहीं बल्कि पूरे देश में बैठक करेंगे. मैं सभी हिंदू संगठन का आह्वान करता हूं कि आप लोग अयोध्या की तरह मथुरा श्रीकृष्ण जन्मभूमि और काशी को भी मुक्त कराएं.

Also Read : भोजपुर : छेर नदी के डायवर्सन पर तेज बहाव, शाहपुर-बनाही स्टेशन रोड तीसरे दिन भी बंद; दर्जनों गांव प्रभावित

श्रीराम नवमी शोभायात्रा ट्रस्ट के महासचिव की अपील

वहीं श्रीराम नवमी शोभायात्रा ट्रस्ट के महासचिव श्री शंभू प्रसाद चौरसिया ने कहा कि मैं सभी सनातनी माताएं, बहनें और भाइयों से यह अपील करता हूं कि आप सभी इस पुनीत कार्य में बढ़-चढ़कर भाग लें और श्रीकृष्ण जन्मभूमि को मुक्त कराकर भगवान श्रीकृष्ण को गर्भ गृह में विराजमान कराएं.

कारसेवकों और सनातनियों का संकल्प

वहीं श्री राजेश्वर पासवान ने कहा कि हमलोग कारसेवक बनकर कांवड़ यात्रा के समापन के बाद अपने सद्गुरु संतश्री देवराहा शिवनाथ दासजी महाराज का आशीर्वाद लेकर और सभी सनातनी माताएं, बहनें और भाइयों के साथ श्रीकृष्ण जन्मभूमि जाएंगे.


आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन