सड़क हादसे में बाइक सवार दो दोस्त घायल
Published by : DEVENDRA DUBEY Updated At : 10 Sep 2025 6:37 PM
विज्ञापन
आरा-सलेमपुर मार्ग पर बभनौली गांव के समीप हुई घटना
विज्ञापन
आरा.
आरा-सलेमपुर मार्ग पर जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के बभनौली गांव के समीप बुधवार की दोपहर हुए सड़क हादसे में बाइक सवार दो दोस्त गंभीर रूप से जख्मी हो गये. दोनों को इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया. जानकारी के अनुसार घायलों में मुफस्सिल थाना क्षेत्र के सिंघींतला गांव निवासी प्रयाग पासवान का पुत्र विश्वजीत कुमार एवं नागेंद्र पासवान का पुत्र राज किशोर हैं.दोनों दोस्त हैं. इधर, राज किशोर ने बताया कि दोनों बाइक से किसी काम से आरा आये थे. दोनों जब वापस गांव लौट रहे थे. उसी दौरान बभनौली गांव के समीप अचानक उनके बाइक के आगे कुत्ता आ गया, जिसे बचाने के क्रम में उनकी बाइक अनियंत्रित होकर पलट गयी और दोनों गंभीर रूप से जख्मी हो गये.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










