चोरी के मोबाइल के साथ दो युवक गिरफ्तार
Author Devendra dubey
Updated:
विज्ञापन

पुलिस ने दोनों आरोपितों को भेजा जेल
विज्ञापन
आरा.
टाउन थाना पुलिस ने चोरी के मोबाइल के साथ दो युवकों को गिरफ्तार किया. दोनों की गिरफ्तारी टाउन थाना क्षेत्र के अलग-अलग मुहल्लों से उनके घर से मंगलवार की शाम की गयी. आरोपितों में टाउन थाना क्षेत्र के रौजा मुहल्ला निवासी संतोष कुमार का पुत्र सन्नी कुमार एवं उसी थाना क्षेत्र के सपना सिनेमा आंबेडकर कॉलोनी निवासी विनोद राम का पुत्र विशाल कुमार शामिल है.बताया जाता है कि नवादा थाना क्षेत्र के करमन टोला निवासी सुधीर कुमार सिंह का थाना क्षेत्र के मोती टोला से मोबाइल चोरी गया था. उन्होंने दो अज्ञात चोरों के खिलाफ टाउन थाने में प्राथमिकी दर्ज करायी गयी थी. प्राथमिकी दर्ज के उपरांत पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए विशाल कुमार एवं सन्नी कुमार को गिरफ्तार कर लिया. पुलिस ने उनके द्वारा चोरी के मोबाइल भी बरामद किया.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










