भोजपुर के नए डीएम मनेश कुमार मीणा ने संभाला पदभार, जनहित के कार्यों को बताया प्राथमिकता

विज्ञापन

भोजपुर के नए डीएम मनेश कुमार मीणा ने संभाला पदभार

भोजपुर के नए जिलाधिकारी मनेश कुमार मीणा ने पदभार ग्रहण कर लिया है. उन्होंने निवर्तमान डीएम से प्रभार लिया और जनहित के कार्यों को प्राथमिकता देने पर जोर दिया. नई प्रशासनिक व्यवस्था पर विशेष ध्यान केंद्रित किया जाएगा.

विज्ञापन

Bhojpur DM Manesh Kumar Meena : भोजपुर के नवपदस्थापित जिलाधिकारी मनेश कुमार मीणा ने निवर्तमान जिलाधिकारी तनय सुल्तानिया से जिलाधिकारी के पद का प्रभार ग्रहण किया. इस अवसर पर प्रभार हस्तांतरण एवं ग्रहण की आवश्यक औपचारिकताएं पूरी की गईं. प्रभार ग्रहण के अवसर पर नवपदस्थापित जिलाधिकारी श्री मनेश कुमार मीणा की धर्मपत्नी संगीता मीणा भी उपस्थित रहीं.

आपके शहर में

विज्ञापन

सर्किट हाउस में गार्ड ऑफ ऑनर और स्वागत

भोजपुर आगमन पर सर्किट हाउस परिसर में जिलाधिकारी का स्वागत किया गया. इस अवसर पर पुलिस की ओर से उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर प्रदान किया गया.

प्रशासनिक अभिलेखों और महत्वपूर्ण विषयों की जानकारी

प्रभार ग्रहण के उपरांत जिलाधिकारी महोदय ने जिला प्रशासन से संबंधित आवश्यक अभिलेखों एवं महत्वपूर्ण विषयों की जानकारी प्राप्त की. निवर्तमान जिलाधिकारी तनय सुल्तानिया ने जिले में संचालित विभिन्न विकासात्मक एवं प्रशासनिक कार्यों, योजनाओं तथा महत्वपूर्ण प्राथमिकताओं के संबंध में नवपदस्थापित जिलाधिकारी को आवश्यक जानकारी दी.

भोजपुर आगमन पर नवपदस्थापित डीएम मनेश कुमार मीणा को गार्ड ऑफ ऑनर देते पुलिसकर्मी
भोजपुर आगमन पर नवपदस्थापित डीएम मनेश कुमार मीणा को गार्ड ऑफ ऑनर देते पुलिसकर्मी

आईएएस अधिकारी मनेश कुमार मीणा का परिचय

2015 बैच के भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारी मीणा भोजपुर में पदस्थापना से पूर्व बिहार सरकार के खान एवं भूतत्व विभाग में निदेशक के पद पर कार्यरत थे.

Also Read : फल्गु नदी में सालभर पानी लाने का ब्लूप्रिंट तैयार, दिल्ली में मीटिंग के बाद जल्द शुरू होगी उड़ाही

जनहित के कार्यों और सुगम प्रशासन पर जोर

इस अवसर पर दोनों पदाधिकारियों ने प्रशासनिक कार्यों के सुचारु संचालन एवं जनहित से जुड़े कार्यों को प्राथमिकता के साथ आगे बढ़ाने पर विचार-विमर्श किया. उन्होंने पदाधिकारियों को जनहित से जुड़े कार्यों को सर्वोच्च प्राथमिकता देने तथा आम नागरिकों की समस्याओं का त्वरित एवं प्रभावी समाधान सुनिश्चित करने का निर्देश दिया.

Also Read : ग्लैमर की दुनिया छोड़ आध्यात्मिक राह पर निकला युवक, साइकिल से कर रहा 12 ज्योतिर्लिंगों की यात्रा

उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन की प्राथमिकता आमजन को सुगम, पारदर्शी एवं संवेदनशील प्रशासन उपलब्ध कराना होगी. उन्होंने विकास योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन, जनसमस्याओं के त्वरित निष्पादन तथा जिले में प्रशासनिक व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाने पर विशेष जोर दिया.


विज्ञापन
नरेद्र प्रसाद सिंह

लेखक के बारे में

By नरेद्र प्रसाद सिंह

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन