भोजपुर में PM आवास योजना के 7 लाभुकों को मिला स्वीकृति पत्र, पूर्ण घर वालों को मिली गृहप्रवेश की चाबी
चाभी देते बिस सुत्री अध्यक्ष व पदाधिकारी स्वीकृति पत्र, संदेश पत्र | Prabhat Khabar Network
भोजपुर जिले में प्रधानमंत्री आवास योजना और मुख्यमंत्री आवास योजना के लाभार्थियों को गृह प्रवेश की चाबी और स्वीकृति पत्र सौंपे गए. केंद्रीय मंत्री और मुख्यमंत्री ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से लाभार्थियों को संबोधित किया.
PM Awas Yojana Bhojpur : भोजपुर जिले के बड़हरा प्रखंड सह अंचल कार्यालय के सभागार में गुरुवार को प्रधानमंत्री आवास योजना एवं मुख्यमंत्री आवास योजना के तहत कार्यक्रम का आयोजन किया गया. कार्यक्रम के दौरान आवास निर्माण कार्य पूरा करने वाले लाभार्थियों को गृह प्रवेश के लिए आवास की चाबी, स्वीकृति पत्र एवं संदेश पत्र प्रदान किया गया.
आपके शहर में
वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से केंद्रीय मंत्री और मुख्यमंत्री का संबोधन
कार्यक्रम की शुरुआत वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से केंद्रीय मंत्री भारत सरकार शिवराज सिंह चौहान एवं बिहार के मुख्यमंत्री द्वारा संबोधन के साथ हुआ.
इस दौरान केंद्र व राज्य सरकार की ओर से संचालित आवास योजनाओं के उद्देश्य, लाभ एवं पात्र लाभुकों को मिलने वाली सुविधाओं की जानकारी दी गई. इसके बाद प्रखंड स्तर पर आयोजित कार्यक्रम में मौजूद लाभुकों को स्वीकृति पत्र, संदेश पत्र तथा पूर्ण हो चुके आवासों के लिए गृह प्रवेश की चाबी सौंपी गई.
बीडीओ द्वारा आवास योजनाओं की प्रगति की जानकारी
प्रखंड विकास पदाधिकारी नीलेश कुमार ने आवास योजनाओं की प्रगति और लाभुकों को मिलने वाले लाभ के संबंध में विस्तार से जानकारी दी. उन्होंने लाभुकों से आवास निर्माण कार्य को निर्धारित मानकों के अनुसार पूरा करने तथा सरकारी योजनाओं का लाभ उठाने की अपील की.
Also Read : फल्गु नदी में सालभर पानी लाने का ब्लूप्रिंट तैयार, दिल्ली में मीटिंग के बाद जल्द शुरू होगी उड़ाही
लाभार्थियों को दिए गए स्वीकृति पत्र
कार्यक्रम में प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत लाभुकों को स्वीकृति पत्र प्रदान किया गया. इनमें पश्चिमी बबूरा की रेणु देवी एवं सुनील कुमार, मटुकपुर की चंद्रावती देवी एवं राजाराम बिन, एकौना की आरती देवी तथा नेकनामटोला की दुर्गावती देवी सहित अन्य लाभुक शामिल थे.

गृह प्रवेश की चाबी पाकर खिले लाभुकों के चेहरे
वहीं, आवास निर्माण पूरा होने पर मटुकपुर के रामदयाल महतो व हरेंद्र बिन, पकड़ी के संजय यादव, सेमरिया पड़रिया के सिद्धू प्रसाद, नटवर शर्मा, देवेंद्र सिंह, संगीता देवी, रेणु देवी, धनमुन्ना देवी, सविता देवी, राजकुमार साह, ऋषिकेश प्रसाद, टूना राम, सही प्रसाद एवं निवास शर्मा सहित अन्य लाभुकों को गृह प्रवेश की चाबी दी गई.

कार्यक्रम में प्रखंड विकास पदाधिकारी नीलेश कुमार, अंचलाधिकारी अंशू प्रसून्न, बीस सूत्री अध्यक्ष शुभम पांडेय, सुमन कुमार, आवास पर्यवेक्षक, आवास सहायक, प्रधान सहायक समेत विभिन्न पंचायतों से आये आवास योजना के लाभार्थी मौजूद थे. गृह प्रवेश की चाबी और स्वीकृति पत्र मिलने के बाद लाभार्थियों में खुशी देखी गई.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में
By संतोष कुमार सिंह
संतोष कुमार सिंह 20 वर्षों से पत्रकारिता कर रहे हैं. प्रिंट, डिजिटल और प्रमुख मीडिया ऐप्स (न्यूज प्लेटफॉर्म्स) पर काम का अनुभव रखने वाले संतोष की राजनीति, अपराध और धर्म-संस्कृति की खबरों पर पैनी नजर रहती है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए