Bihar News: आरा में तीन साल के मासूम की गोली मारकर हत्या, पिता ने बेटी से छेड़खानी करने पर किया था विरोध

Updated at : 23 Apr 2022 4:12 PM (IST)
विज्ञापन
Bihar News: आरा में तीन साल के मासूम की गोली मारकर हत्या, पिता ने बेटी से छेड़खानी करने पर किया था विरोध

भोजपुर के संदेश थाना क्षेत्र के एक गांव में शुक्रवार की देर शाम एक पिता ने जब अन्याय के खिलाफ आवाज उठाई तो उसके तीन साल के मासूम बच्चे के सिर में गोली मारकर हत्या कर दी गई.

विज्ञापन

भोजपुर के संदेश थाना क्षेत्र के एक गांव में शुक्रवार की देर शाम एक पिता ने जब अपनी बेटी के साथ हुए अन्याय के खिलाफ आवाज उठाई तो उसके तीन साल के मासूम बच्चे के सिर में गोली मारकर हत्या कर दी गई. गोली लगने के बाद तीन साल के मासूम को इलाज के लिए आरा सदर अस्पताल ले जाने के दौरान उसने रास्ते में ही दम तोड़ दिया. घटना को लेकर गांव और आसपास के इलाके में सनसनी फैल गई है.

पड़ोसी पर छेड़खानी का आरोप 

बता दें की इस मामले में बच्चे के पिता संजय सिंह ने पड़ोसी चंद्रशेखर नाम के युवक पर अपनी बेटी के साथ छेड़खानी करने और पुत्र को गोली मारने का आरोप लगाया है. बच्चे को गोली लगने के बाद उसे अस्पताल में भर्ती कराने के लिए ले जाने की असफल कोशिश की गई परंतु उसने रास्ते में ही दम तोड़ दिया.

पुलिस ने छानबीन और पूछताछ किया

घटना की सूचना मिलने पर मौके पे पहुंची स्थानीय पुलिस ने छानबीन और पूछताछ किया. जिसमें पिता ने पड़ोसी पर आरोप लगाते हुए कहा कि पड़ोस के एक युवक ने उनकी बेटी पर अभद्र टिप्पणी किया और उसके साथ छेड़खानी भी की थी. जिसे लेकर उसने विरोध किया, तो इस दौरान दोनों के बीच काफी मारपीट भी हुई और उनके तीन साल के बेटे को गोली मार दी.

Also Read: Bihar News: हाजीपुर में अपराधियों ने स्वर्ण व्यवसाई की गोली मार की हत्या, दुकान बंद कर जा रहा था घर
तीन राउंड फायरिंग

बच्चे की मौत के बाद मामले की सूचना परिजनों ने टाउन थाने की पुलिस को दी. पुलिस सदर अस्पताल पहुंची और शव को लेकर उसका पोस्टमार्टम करवाया. पिता ने पड़ोसी चंद्रशेखर द्वारा तीन राउंड फायरिंग करने की भी बात कही है. घटना के बाद गांव और आसपास के कोहराम मच गया है. बच्चे के परिवार के सभी सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल है. पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन