आरा : वाहन जांच के दौरान पुलिस को देख भागे बाइक सवार, बैग से 45 ग्राम हेरोइन बरामद

Updated:
विज्ञापन

वाहन जांच के दौराण बरामद बाइक हीरोइन और माप की मसीन और मोबाइल | Prabhat Khabar Network

भोजपुर जिले में वाहन जांच के दौरान पुलिस को देखकर बाइक सवार दो युवक फरार हो गए. पुलिस ने मौके से 45 ग्राम हेरोइन, दो इलेक्ट्रॉनिक वजन मशीन और दो मोबाइल बरामद किए हैं.

विज्ञापन

Arrah News : भोजपुर जिले के तरारी प्रखण्ड क्षेत्र अन्तर्गत सिकरहटा थाना क्षेत्र के बागर गांव स्थित पुस्तकालय रोड में वाहन जांच के दौरान पुलिस को देखकर अपा जोची बाइक सवार दो युवक बाइक छोड़कर फरार हो गए. सिकरहटा थानाध्यक्ष सनोज कुमार ने बताया कि बाइक और काले रंग के बैग से 45 ग्राम हेरोइन, दो इलेक्ट्रॉनिक वजन मशीन और दो मोबाइल बरामद किया गया हैं. बागर गांव के पुस्तकालय रोड में संदेह के आधार पर वाहनों की जांच की जा रही थी.

आपके शहर में

विज्ञापन

इसी दौरान अपाची बाइक पर सवार दो युवक पुलिस की गाड़ी को देखकर बाइक छोड़कर भाग निकले. पुलिस ने बाइक की तलाशी ली तो काले रंग का एक बैग मिला. बैग से 45 ग्राम हेरोइन, दो वजन करने वाली मशीन और दो मोबाइल बरामद किए गए. पुलिस ने अपाची बाइक समेत बरामद सभी सामान को जब्त कर लिया है.

मामले में एक नामजद, एक अज्ञात और वाहन मालिक के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज की गई है. पुलिस फरार आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है.

Also Read : शेखपुरा : पैक्स और व्यापार मंडलों को 26 जुलाई तक चावल जमा करने का निर्देश, 1483 MT आपूर्ति अब भी बाकी


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन