आरा : राम प्यारी स्मारक प्लस टू विद्यालय में सरस्वती विद्या निकेतन का उद्घाटन, छात्रों को मिलेंगी स्मार्ट क्लास और ई-लाइब्रेरी

Updated:
विज्ञापन

कार्यक्रम में उपस्थित छात्र और फीता काटते प्रखण्ड विकास पदाधिकारी सह प्रखण्ड शिक्षा पदाधिकारी कुन्दन कुमार | Prabhat Khabar Network

बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने 551 मॉडल स्कूलों का उद्घाटन किया. आरा में सरस्वती विद्या निकेतन (आदर्श विद्यालय) में स्मार्ट क्लासरूम, डिजिटल ई-लाइब्रेरी और प्रयोगशालाएं शुरू की गईं.

विज्ञापन

Arrah News : बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से बेगुसराय से बिहार के कुल 551 मॉडल स्कूलों का उद्घाटन किया. इसी कड़ी में राम प्यारी स्मारक प्लस टू विद्यालय के परिसर में स्थित सरस्वती विद्या निकेतन (आदर्श विद्यालय) का उद्घाटन किया गया. इस मौके पर विद्यालय के सभी शिक्षकेत्तर कर्मचारियों के साथ-साथ प्रखंड क्षेत्र के कोने-कोने प्रतिनिधि गण, बुद्धिजीवी गण, सामाजिक कार्यकर्ता गण, अभिभावक छात्र-छात्राएं उपस्थित हुए.

आपके शहर में

विज्ञापन

ग्रामीण और शहरी छात्रों को मिलेगा लाभ

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रखंड विकास पदाधिकारी सह प्रखण्ड शिक्षा पदाधिकारी कुन्दन कुमार ने कहा कि बिहार सरकार के सात निश्चय फेज 3 के तहत हर ब्लॉक में आधुनिक सुविधाओं से लैस सरस्वती विद्या निकेतन (आदर्श विद्यालय) विकसित किए किया गया है. जिसका मुख्य उद्देश्य ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्र के विद्यार्थियों को उच्च स्तरीय और तकनीकी संपन्न शिक्षा देना है.

इसके तहत स्कूलों में स्मार्ट क्लासरूम, डिजिटल-ई- लाइब्रेरी और उच्च तकनीकी वाली प्रयोगशाला उपलब्ध कराई गई है. इन विद्यालयों में योग्य और अनुभवी शिक्षक- शिक्षिकाओं द्वारा आधुनिक शिक्षण पद्धति से शिक्षा दी जाएगी. इस मौके पर विद्यालय के प्रधानाध्यापक डॉ ओमप्रकाश चौधरी, वरिष्ठ शिक्षक मृत्युंजय पाण्डेय, शिक्षक सेराज आलम, अविनाश कुमार, वशिष्ठ कुमार, कौशल कुमार, देवेश कुमार, शिक्षिका स्वेता सिंह, विद्यालय के प्रबंधन कमिटी सदस्य उमाशंकर सिंह, पूर्व मुखिया प्रतिनिधि प्रकाश कुमार सहित अन्य लोग शामिल थे.

Also Read : शेखपुरा : पैक्स और व्यापार मंडलों को 26 जुलाई तक चावल जमा करने का निर्देश, 1483 MT आपूर्ति अब भी बाकी


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन