'भरत के प्राइवेट पार्ट में मारी गोली', मीडिया के सामने बहन का दावा- मुर्दों के पास लिटाकर निकली पुलिस

Edited by Preeti Dayal
Updated:
विज्ञापन

भरत तिवारी और उसकी मां की तस्वीर

Bharat Tiwari Encounter: भोजपुर में भरत तिवारी के एनकाउंटर को लेकर उनकी बहन ने बड़ा दावा किया है. भरत तिवारी की बहन का दावा है कि भरत के प्राइवेट पार्ट में गोली मारी गई. इतना ही नहीं, इसके बाद भरत को मुर्दों के साथ लिटाकर पुलिस निकल गई.

विज्ञापन

Bharat Tiwari Encounter: भोजपुर में भरत तिवारी के एनकाउंटर को लेकर उनकी मां और बहन की तरफ से कई दावे किए जा रहे हैं. भरत तिवारी के परिजनों ने पुलिस की कार्यशैली पर सवाल खड़े किए. पहले मां ने दोषियों को फांसी देने की मांग की. अब बहन ने पूरी घटना को लेकर कई दावे किए हैं. बहन ने मीडिया के सामने दावा किया कि भरत तिवारी के प्राइवेट पार्ट में गोली मारी गई.

दोषी पुलिसकर्मियों की फांसी की मांग

मीडिया से बातचीत करते हुए भरत तिवारी की बहन ने दावा किया कि जब भरत को पटना के अस्पताल में रेफर किया गया तब पुलिस वहां उसे मुर्दों के साथ लिटाकर चली गई. बहन ने भी दोषी पुलिसकर्मियों की फांसी की मांग की. उन्होंने कहा, सस्पेंड करने से क्या होगा. कुछ महीने के बाद वे वापस आ जायेंगे. लेकिन मेरा भाई वापस नहीं आएगा. इसलिए पुलिसवालों को सस्पेंड करने से काम नहीं चलेगा बल्कि उन्हें फांसी दी जाए.

बहन का दावा- भरत को मारी 5 गोलियां

भरत की बहन ने यह भी दावा किया कि भरत को पांच गोलियां सटाकर मारी गई. उसे प्राइवेट पार्ट में गोली मारी. चार गोली उसके अंदर रह गई और एक गोली शरीर के आर-पार हो गई. इतना ही नहीं, उसे खूब पीटा गया. घटना के दौरान मां और भाभी ने पुलिसवालों को रोकना चाहा लेकिन पुलिस ने उन्हें वहां से भगा दिया. काफी देर तक भरत को मारने के बाद उठने नहीं दिया. किसी भी परिवार के सदस्य को उसके पास नहीं जाने दिया और इसके बाद उसे आरा लेकर चले गए.

बहन का दावा- मुर्दों के पास भरत को छोड़ा

बहन ने पटना आने के बाद क्या कुछ हुआ, इसके बारे में भी मीडिया के सामने जानकारी दी. भरत तिवारी की बहन ने कहा, जब परिजन आरा पहुंचे तो उन्हें कहा गया कि भरत का इलाज चल रहा है लेकिन कुछ देर बाद पुलिस उसे पटना लेकर चली गई. वहीं पहुंचे तो पता चला कि पुलिस भरत को मुर्दे के पास लिटाकर चली गई है.

बहन ने बताया कि उसने पटना पहुंचने पर डॉक्टर से पूछा कि भरत नाम का कोई शख्स आया था क्या? काफी देर तक पता नहीं चला लेकिन एक डॉक्टर ने भरत के बारे में जानकारी दी. फिर भरत के इलाज के बारे में पूछा गया. तब डॉक्टर ने बताया कि पुलिसवाले उसे अस्पताल छोड़कर चले गए. इस तरह से कई दावे बहन ने मीडिया के सामने किए.

Also Read: ‘नहीं होगा भरत का श्राद्ध’ मां ने बताई बेटे की अंतिम इच्छा, पुलिस के पास जब्त फोन में छिपे हैं घटना से जुड़े सबूत

विज्ञापन
Preeti Dayal

लेखक के बारे में

By Preeti Dayal

प्रीति दयाल, प्रभात खबर डिजिटल में बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहीं हैं. यूट्यूब पोर्टल सिटी पोस्ट लाइव से पत्रकारिता की शुरुआत की. इसके बाद डेलीहंट और दर्श न्यूज जैसे मीडिया संस्थानों में काम कर चुकीं हैं. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में साढ़े 3 साल का अनुभव है. खबरें लिखना, वेब कंटेंट तैयार करने और ट्रेंडिंग सब्जेक्ट पर सटीक और प्रभावी खबरें लिखने का काम कर रहीं हैं. प्रीति दयाल ने पत्रकारिता की पढ़ाई संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी से की. इस दौरान पत्रकारिता से जुड़ी कई विधाओं को सीखा. मीडिया संस्थानों में काम करने के दौरान डिजिटल जर्नलिज्म से जुड़े नए टूल्स, तकनीकों और मीडिया ट्रेंड्स को सीखा. पहली बार लोकसभा चुनाव 2024 और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 जैसे बड़े चुनावी कवरेज में काम करने का अवसर मिला. इस दौरान बिहार की राजनीति, चुनावी रणनीतियों, राजनीतिक दलों और प्रमुख नेताओं से जुड़े कई प्रभावशाली और पाठकों की रुचि के अनुसार कंटेंट तैयार किए. चुनावी माहौल को समझते हुए राजनीतिक विश्लेषण और ट्रेंडिंग मुद्दों पर आधारित खबरों को आसान और प्रभावी भाषा में तैयार करना कार्यशैली का महत्वपूर्ण हिस्सा रहा है. कंटेंट रिसर्च, SEO आधारित लेखन, सोशल मीडिया फ्रेंडली कंटेंट तैयार करना और तेजी से बदलते न्यूज वातावरण में काम करना प्रमुख क्षमताओं में शामिल है. बिहार की राजनीति, सामाजिक मुद्दों, सिनेमा और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं पर रुचि और समझ है. टीम के साथ बेहतर समन्वय बनाकर काम करना और समय सीमा के अंदर गुणवत्तापूर्ण काम पूरा करना कार्यशैली का हिस्सा है. प्रीति दयाल का उद्देश्य डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में लगातार सीखते हुए अपनी पत्रकारिता कौशल को और बेहतर बनाना और पाठकों तक विश्वसनीय और प्रभावशाली खबरें पहुंचाना है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन