Bhojpuri News : दुकान के पास शराब पीने से मना करने पर कुदाल से हमला, घायल

Updated:
विज्ञापन
Bhojpuri News : दुकान के पास शराब पीने से मना करने पर कुदाल से हमला, घायल

स्थानीय थाना क्षेत्र के पेरहाप मोड़ के समीप छड़-सीमेंट की दुकान में दुकानदार प्रशांत कुमार के साथ मारपीट की गयी.

विज्ञापन

सहार. स्थानीय थाना क्षेत्र के पेरहाप मोड़ के समीप छड़-सीमेंट की दुकान में दुकानदार प्रशांत कुमार के साथ मारपीट की गयी. जानकारी के अनुसार, गुलजारपुर गांव निवासी प्रशांत कुमार की दुकान पर एक पियक्कड़ शराब पीने के लिए आया. जब दुकानदार ने उसे शराब दुकान के समीप नहीं पीने देने की बात कही और मकान मालिक की अनुमति लेने को कहा, तब दोनों के बीच कहा-सुनी हो गयी. इसके बाद आरोप है कि उक्त व्यक्ति ने कुदाल से दुकानदार पर हमला कर दिया. हमले में प्रशांत कुमार गंभीर रूप से घायल हो गये और उन्हें तत्काल इलाज के लिए आरा सदर अस्पताल ले जाया गया, जहां उनका उपचार जारी है. दुकानदार के पिता गप्पू राय ने नामजद आरोपी के खिलाफ स्थानीय थाना में प्राथमिकी दर्ज करायी है. थानाध्यक्ष इंस्पेक्टर सुबोध कुमार ने बताया कि मामले की जांच चल रही है और आरोपित की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है. उन्होंने कहा कि दोषी पाये जाने पर विधि-सम्मत कार्रवाई की जायेगी. इस घटना ने इलाके में सुरक्षा की चिंता बढ़ा दी है और दुकानदारों में सतर्कता बढ़ा दी है. पुलिस ने लोगों से घटना के सबूत और सूचना देने की अपील की है ताकि आरोपियों को जल्द गिरफ्तार किया जा सके और न्याय सुनिश्चित किया जा सके.

विज्ञापन
Shah Abid Hussain

लेखक के बारे में

By Shah Abid Hussain

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन