हथियार का भय दिखा मारपीट व नकद छीनने का आरोप, पुलिस कर रही जांच

आरोपी की तस्वीर
Kaimur Crime News: आरा में हथियार दिखाकर मारपीट और नकद छीनने कोशिश. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने शुरू की जांच. घटना के बाद मामला पुरे इलाके में चर्चा का विषय बना हुआ है.
Kaimur Crime News:(विनोद कुमार सिंह) मोहनिया थाना क्षेत्र के अतरवलिया गांव निवासी लक्ष्मीकांत मिश्रा ने गांव के ही दो लोगों पर हथियार का भय दिखा कर मारपीट करने, नकद छीनने तथा जान से मारने की धमकी देने का मामला सामने आया है. आरोप के आधार पर थाने में आवेदन दिया गया है. घटना के बाद मामला पुरे इलाके में चर्चा का विषय बना हुआ है. आवेदन मिलने के बाद पुलिस ने भी कार्यवाई शुरू कर दी.
पुलिस ने बताया जांच की जा रही है
थानाध्यक्ष ने कहा कि आवेदन के आधार पर जांच की जा रही है.पुलिस को दिये आवेदन में लक्ष्मीकांत मिश्रा ने बताया है कि वह मोहनिया की शिवपुर कॉलोनी में किताब की दुकान चलाते हैं. पिछली 27 मई की शाम गांव के ही दो लोगों ने मेरे साथ अभद्र व्यवहार किया. इसका विरोध करने पर गाली-गलौज की और धमकी दी. इससे पहले भी आरोपितों ने ऐसा कई बार किया है. 28 मई की शाम करीब 7:30 बजे जब वह दुकान बंद कर घर लौट रहे थे, तभी गांव के समीप पहले से मौजूद दोनों आरोपितों ने उन्हें रोक लिया.
हथियार दिखाकर धमकाया
आरोपितों ने हथियार दिखाकर उनका कॉलर पकड़ लिया और मारपीट शुरू कर दी. इससे वह घायल हो गया. इस दौरान पॉकेट से 15 हजार रुपये भी छीन लिये. शोर सुनकर आसपास के लोगों के पहुंचने पर आरोपित वहां से फरार हो गये. इसके बाद पीड़ित अपने घर पहुंचे और परिजनों को घटना की जानकारी दी. उन्होंने डायल-112 पर पुलिस को सूचना देने के साथ ही अनुमंडलीय अस्पताल मोहनिया में इलाज कराया, जहां से उसे रेफर कर दिया गया. इस संबंध में थानाध्यक्ष आलोक कुमार ने बताया कि पीड़ित ने आवेदन दिया है, जिसके आधार पर जांच की जा रही है.
Also Read:बक्सर में 31 मई को रक्तदान शिविर, रोटरी क्लब ने बढ़ाया जागरूकता अभियान
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में
By रागिनी शर्मा
वर्तमान में मैं, रागिनी शर्मा पटना स्थित प्रभात खबर डिजिटल की टीम के साथ कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हूं. यहां मैं बिहार के विभिन्न जिलों से जुड़ी अहम खबरों, राजनीतिक-सामाजिक मुद्दों और ट्रेंडिंग विषयों पर काम कर रही हूं. मेरा उद्देश्य हर खबर को सरल, सटीक और प्रभावी तरीके से प्रस्तुत करना है, ताकि पाठक न सिर्फ जानकारी प्राप्त करें बल्कि उससे जुड़ाव भी महसूस करें और डिजिटल पत्रकारिता को और अधिक सार्थक बनाया जा सके.
पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही मैंने प्रिंट और डिजिटल मीडिया की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. अपने कॉलेज के समय में हिंदुस्तान के साथ इंटर्नशिप के दौरान मुझे पहली बार वेब पोर्टल पर खबर लिखने और डिजिटल न्यूज राइटिंग का व्यावहारिक अनुभव मिला. इसी दौरान मैंने न्यूज़ लेखन, हेडलाइन स्ट्रक्चर और डिजिटल स्टोरी प्रेजेंटेशन की बुनियादी समझ विकसित की.
इसके बाद वर्ष 2025 में पत्रकारिता में ग्रेजुएशन पूरा करने के साथ ही मैंने अपने प्रोफेशनल करियर की शुरुआत की. डिजिटल मीडिया में मेरी पहली भूमिका फर्स्ट बिहार झारखंड के साथ रही, जहाँ मैंने एंकरिंग और ग्राउंड रिपोर्टिंग के माध्यम से बिहार के जमीनी मुद्दों को कवर किया. इस दौरान मैंने राज्य की राजनीति, सामाजिक सरोकारों और आम जनता से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर सक्रिय रूप से रिपोर्टिंग की.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










