आरा में काली मंदिर के पास ताबड़तोड़ फायरिंग, हथियारबंद बदमाशों ने मचाई दहशत, जांच में जुटी पुलिस

सांकेतिक तस्वीर
आरा शहर के मझौवां गांव में काली मंदिर के पास हथियारबंद बदमाशों ने गोलीबारी की. गनीमत रही कि इस घटना में कोई हताहत नहीं हुआ. पुलिस मामले की छानबीन कर रही है.
आरा शहर के टाउन थाना क्षेत्र के मझौवां गांव स्थित काली मंदिर के समीप शुक्रवार की देर शाम हथियारबंद बदमाशों ने फायरिंग कर दी. हालांकि फायरिंग के दौरान किसी प्रकार की कोई हताहत नहीं हो पाई है. घटना को लेकर आसपास के इलाके में सनसनी फैल गई है. घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय थाना घटनास्थल पर पहुंच मामले की छानबीन शुरू कर दी है.
बाइक सवार बदमाशों द्वारा घटना को अंजाम देना
घटना के संबंध में बताया जाता है कि शुक्रवार की देर शाम मझौवां गांव स्थित काली मंदिर के पास कुछ लड़के पहले से बैठे हुए थे. तभी बाइक पर सवार कुछ हथियारबंद बदमाश वहां आए और उन पर फायरिंग कर दी. तब फायरिंग के दौरान वे बाल-बाल बच गए. फायरिंग की वारदात को अंजाम देकर सभी बदमाश मौके से फरार हो गए.
फायरिंग का स्पष्ट कारण सामने नहीं आना
हालांकि उक्त बदमाशों ने फायरिंग क्यों की? इसका कारण स्पष्ट नहीं हो सका है.
टाउन थानाध्यक्ष का बयान और पुलिस जांच
वही इस संबंध में टाउन थानाध्यक्ष देवराज राय ने बताया कि दो पक्षों के लड़कों के बीच विवाद हुआ था, जिसको लेकर फायरिंग करने की बात सामने आ रही है. पुलिस मामले की जांच कर रही है.
Also Read : डीडीयू रेल मंडल में ट्रैफिक विभाग के 44 रेलकर्मियों का तबादला, गया जंक्शन के कई अधिकारी भी बदले
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










