आरा-सासाराम स्टेट हाईवे पर तेज रफ्तार ट्रक ने व्यक्ति को रौंदा, मौके पर मौत, परिजनों में मातम

Updated:
विज्ञापन
मृतक प्रेमचंद्र साह उर्फ पोतन का फाइल फोटो | Prabhat Khabar Network

रोते-बिलखते परिजन | Prabhat Khabar Network

आरा-सासाराम स्टेट हाईवे पर एक भयानक सड़क हादसे में 40 वर्षीय मजदूर प्रेमचंद्र साह की मौत हो गई. चाय पीने बाजार जा रहे युवक को अज्ञात ट्रक ने पीरो दलित टोला के पास कुचल दिया. परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है.

विज्ञापन

आरा-सासाराम स्टेट हाईवे पर जिले के पीरो थाना क्षेत्र के पीरो दलित टोला के समीप शुक्रवार की तड़के सुबह अज्ञात ट्रक ने एक युवक को रौंद दिया. हादसे में उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई. घटना को लेकर आसपास के इलाके में अफरा-तफरी मच गई.

जानकारी के अनुसार मृतक पीरो नगर पंचायत इब्राहिमपुर वार्ड नंबर-25 निवासी अमावस साह का 40 वर्षीय पुत्र प्रेमचंद्र साह उर्फ पोतन है. वह पेशे से मजदूर था.

चाय पीने बाजार जाते समय हुआ हादसा

बताया जाता है कि शुक्रवार की तड़के सुबह करीब तीन बजे जब उसकी नींद खुली, तो वह चाय पीने को लेकर पीरो बाजार की तरफ जा रहा था. इसी क्रम में जैसे ही वह पीरो दलित टोला के समीप सड़क पार कर रहा था, उसी दौरान अज्ञात ट्रक ने उसे रौंद दिया, जिससे उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई.

पुलिस द्वारा शव का पोस्टमार्टम कराया जाना

कुछ देर बाद स्थानीय लोगों द्वारा इसकी सूचना स्थानीय थाना एवं मृतक के परिजनों को मिली. सूचना पाकर परिजन एवं स्थानीय थाना घटनास्थल पर पहुंचे. पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम सदर अस्पताल में करवाया.

परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल

मृतक अपने दो भाई व तीन बहनों में दूसरे स्थान पर था. उसके परिवार में मां कौशल्या देवी, पत्नी ज्ञानती देवी एवं 4 वर्षीय पुत्र ओम कुमार हैं. घटना के बाद मृतक के घर में कोहराम मच गया. उसकी मां कौशल्या देवी, पत्नी ज्ञानती देवी एवं परिवार के सभी सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल है.


विज्ञापन
Md. Wasim

लेखक के बारे में

By Md. Wasim

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन