भोजपुर : बाइक की पेट्रोल टंकी में छिपाकर ले जा रहे थे शराब, दो तस्कर गिरफ्तार

गिरफ्तार तस्कर | Prabhat Khabar Network
भोजपुर के सिन्हा थाना पुलिस ने शराब तस्करी के रैकेट का भंडाफोड़ किया है. महुली गंगा नदी घाट के पास से दो तस्करों को गिरफ्तार किया गया है, जो बाइक की पेट्रोल टंकी में गुप्त चैंबर बनाकर शराब ले जा रहे थे. पुलिस ने 14.67 लीटर अंग्रेजी शराब और तस्करी में प्रयुक्त दो बाइकें जब्त की हैं.
भोजपुर के बड़हरा प्रखंड के सिन्हा थाना पुलिस ने शराब तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए, महुली गंगा नदी घाट के समीप से दो तस्करों को गिरफ्तार कर लिया है. उनके कब्जे से 14.67 लीटर अंग्रेजी शराब बरामद की गई है. पुलिस ने तस्करी में प्रयुक्त दो बाइक भी जब्त कर ली हैं. आरोपित शराब छिपाने के लिए बाइक के पेट्रोल टंकी में विशेष गुप्त चैंबर बनाकर तस्करी कर रहे थे.
गुप्त सूचना के आधार पर वाहन चेकिंग अभियान
सिन्हा थानाध्यक्ष राजू कुमार ने बताया कि गुप्त सूचना मिली थी कि महुली घाट के रास्ते बाइक से अंग्रेजी शराब की खेप ले जाई जा रही है.
सूचना के आधार पर पुलिस टीम गठित कर महुली घाट के पास वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया. चेकिंग अभियान के दौरान दो बाइकों की गतिविधियां संदिग्ध लगीं. पुलिस ने दोनों वाहनों को रोककर गहन तलाशी ली.
पेट्रोल टंकी में विशेष गुप्त चैंबर का खुलासा
पहली नजर में बाइक सामान्य दिख रही थी, लेकिन पुलिस को संदेह होने पर पेट्रोल टंकी की विशेष जांच की गई. जांच में पता चला कि तस्कर ने पेट्रोल टंकी को काटकर उसका आकार छोटा कर दिया था और बची हुई जगह में अंग्रेजी शराब की बोतलें छिपा रखी थीं.
इसके बाद टंकी को दोबारा वेल्डिंग कर इस तरह तैयार किया गया था कि सामान्य जांच में किसी को इसकी भनक तक न लग सके. पुलिस ने दोनों बाइकों से कुल 14.67 लीटर अंग्रेजी शराब बरामद की.
गिरफ्तार आरोपित और आगे की कार्रवाई
गिरफ्तार आरोपितों की पहचान अशोक शर्मा एवं सौरव कुमार गुप्ता के रूप में हुई है. दोनों को गिरफ्तार कर न्यायिक प्रक्रिया के तहत आगे की कार्रवाई की जा रही है. थानाध्यक्ष ने बताया कि आरोपित शराब तस्करी के लिए बेहद शातिर तरीका अपनाते थे.
पुलिस यह भी पता लगा रही है कि शराब की खेप कहां से लाई गई थी और इसे किसके पास पहुंचाया जाना था. इस धंधे से जुड़े अन्य लोगों की पहचान के लिए भी जांच और छापेमारी जारी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में
By संतोष कुमार सिंह
संतोष कुमार सिंह 20 वर्षों से पत्रकारिता कर रहे हैं. प्रिंट, डिजिटल और प्रमुख मीडिया ऐप्स (न्यूज प्लेटफॉर्म्स) पर काम का अनुभव रखने वाले संतोष की राजनीति, अपराध और धर्म-संस्कृति की खबरों पर पैनी नजर रहती है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










