ePaper

उत्क्रमित मध्य विद्यालय में निकाली मतदाता जागरूकता प्रभातफेरी

Updated at : 03 Nov 2025 6:41 PM (IST)
विज्ञापन
उत्क्रमित मध्य विद्यालय में निकाली मतदाता जागरूकता प्रभातफेरी

वोटरों से मतदान करने की अपील की गयी

विज्ञापन

आरा.

उदवंतनगर प्रखंड के उत्क्रमित मध्य विद्यालय बामपाली में विद्यालय के पोषक क्षेत्र में मतदाता जागरूकता के लिए प्रभात फेरी निकाली गयी. प्रभातफेरी कार्यक्रम में विद्यालय के यूथ एवं इको क्लब के सभी छात्राओं ने हर्षोल्लास के साथ सहयोग किया. इस कार्यक्रम में सभी शिक्षकों ने भी मतदाताओं को जागरूक किया.

प्रभातफेरी का मुख्य आकर्षण प्रधानाध्यापक डॉ.मनोज कुमार गुप्ता एवं शिक्षक पन्नूलाल जी द्वारा डंका बजा कर एवं हरीश कुमार ने झाल बजाकर लोगों को आकर्षित किया एवं मतदान के लिए प्रेरित किया. सभी मतदाताओं को बताया गया कि मतदान दिवस 6 नवंबर को प्रातः 7 बजे से शाम 6 बजे तक की अवधि में आप सभी अपना मतदान कर सकते हैं. बच्चों ने रंग बिरंगी तख्तियों पर मतदाताओं को जागरूक करने के लिए आकर्षक नारों के माध्यम से मतदाताओं को जागरूक किया.शिक्षक सह बीएलओ कमलेश कुमार ने आगामी विधानसभा चुनाव के प्रथम चरण में 6 नवंबर को होने वाले मतदान में अपने-अपने मतदान केंद्र पर शत प्रतिशत मतदान करने हेतु मतदाताओं को प्रेरित किया. उन्हें अपने मतदान के अधिकार के महत्व को समझाया गया. इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाध्यापक डॉ मनोज कुमार गुप्ता,संजय कुमार हरीश कुमार,प्रियंका मौर्या,सुनीता कुमारी,रूबी सिंह कमलेश कुमार,कुमारी आरती सिंह एवं शिक्षा सेवक सह बीएलओ अमन कुमार ने सक्रिय रुप से भाग लिया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
DEVENDRA DUBEY

लेखक के बारे में

By DEVENDRA DUBEY

DEVENDRA DUBEY is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन