मझौंवा गोलीकांड: हथियार के साथ पांच अभियुक्त गिरफ्तार

Updated at : 26 Feb 2025 10:21 PM (IST)
विज्ञापन
मझौंवा गोलीकांड: हथियार के साथ पांच अभियुक्त गिरफ्तार

ेसी पिस्टल और बाइक के अलावा दो गोली और पांच मोबाइल बरामद

विज्ञापन

आरा.

नगर थाना क्षेत्र के मझौंवा गोली कांड की गुत्थी पुलिस द्वारा 12 घंटे के अंदर सुलझा दी गयी है. घटना में शामिल सोनू सिंह के दो फुफेरे भाइयों सहित पांच आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया गया है. गोली मारने में इस्तेमाल देसी पिस्टल और बाइक के अलावा दो गोली और पांच मोबाइल भी बरामद किये गये हैं. गिरफ्तार अभियुक्तों में बड़हरा थाना क्षेत्र के पैगा गांव निवासी विकास उर्फ मनीष, चंदन यादव, चांदी थाना क्षेत्र के नरवीरपुर गांव निवासी विकास राय, शुभम कुमार और मुफस्सिल थाना क्षेत्र के पिपरा पकड़ी गांव निवासी राजेश कुमार यादव शामिल हैं. विकास उर्फ मनीष और चंदन यादव सगे भाई हैं और मझौंवा में रहते हैं. दोनों सोनू कुमार के फुफेरे भाई हैं. सभी को आरा, चांदी और पटना के बिहटा थाना क्षेत्र से गिरफ्तार किया गया है. पूछताछ में सभी ने अपना गुनाह कबूल कर लिया है. एएसपी परिचय कुमार द्वारा बुधवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस में यह जानकारी दी. उन्होंने बताया कि सोमवार की रात मझौंवा गांव में उसी गांव के स्व प्रेम राय के पुत्र सोनू कुमार नामक युवक को गोली मारी गयी थी. उस मामले में सोनू के भाई विक्की कुमार के बयान पर अज्ञात अपराधियों के खिलाफ केस किया गया था. उस आधार पर थानाध्यक्ष देवराज राय के नेतृत्व में जांच शुरू की गयी. तकनीकी सूत्र के जरिए घटना में शामिल पांचों अभियुक्तों की पहचान की गयी. उसके बाद सभी को अलग-अलग जगहों से गिरफ्तार कर लिया गया. पांच के खिलाफ अलग से आर्म्स एक्ट के तहत भी प्राथमिकी दर्ज की गयी है. विवाद में मारी गोली और युवक को जख्मी हालत में फेंक भाग निकले अपराधी : एएसपी परिचय कुमार ने बताया कि अबतक की अनुसंधान और गिरफ्तार अभियुक्तों से पूछताछ में खाने-पीने के दौरान ही किसी बात को लेकर उपजे विवाद में सोनू कुमार को गोली मारे जाने की बात सामने आ रही है. अबतक की जांच में पूर्व से किसी विवाद की बात नहीं आयी है. एएसपी के अनुसार सोनू कुमार को गोली मारने के बाद अभियुक्तों द्वारा उसे जख्मी हालत में फेंक दिया और भाग निकले. मंगलवार की सुबह सूचना मिलने पर परिजन पहुंचे और इलाज के लिए उन्हें नजदीकी अस्पताल ले जाया गया. फिलहाल उसका इलाज पटना के एक निजी अस्पताल में कराया जा रहा है, जहां उनकी स्थिति खतरे से बाहर बतायी जा रही है. इधर, विक्की कुमार की ओर से दर्ज प्राथमिकी में कहा गया है कि सोमवार 24 फरवरी की रात उसका तिलक आया था. रात करीब आठ बजे उनका भाई सोनू कुमार बिना किसी को बताये घर से निकल गया. देर रात तक वह घर नहीं लौटा, तो खोजबीन की गयी. इस बीच मंगलवार की सुबह करीब साढ़े सात बजे फोन के जरिए सूचना मिली कि उसका भाई सोनू हवाई अड्डे के पास खून से लथपथ हाल में पड़ा हुआ है. उस आधार पर वे लोग पहुंचे तो देखा कि उसके सीने में गोली लगी थी, जो आर-पार हो गयी थी. उसके बाद उसे अस्पताल ले जाया गया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन