रेलवे अधिनियम में अभियान चला कर 69 व्यक्तियों को पकड़ा गया
Author Devendra dubey
Updated:
विज्ञापन

रेलवे की सख्ती के कारण आरा जंक्शन परिसर में मची रही खलबली
विज्ञापन
आरा.
निरीक्षक प्रभारी दीपक कुमार रेलवे सुरक्षा बल पोस्ट आरा के अधिकारियों तथा बल सदस्यों के द्वारा निरीक्षक प्रभारी दीपक कुमार के नेतृत्व में विभिन्न रेलवे अधिनियम में अभियान चला कर कुल 69 व्यक्तियों को रेल अधिनियम की विभिन्न धाराओं में पकड़ा गया.आरोपितों में अनधिकृत रूप से स्टेशन पर रेलवे लाइन पार करने के जुर्म में 48 व्यक्तियों को व अनधिकृत रूप से महिला बोगी में यात्रा करने के जुर्म में 14 व्यक्तियों को व आरक्षित कोच में अनधिकृत रूप से यात्रा करने के अपराध में 06 व्यक्तियों को व अनधिकृत रूप से ट्रेन में एसीपी करने के अपराध में 01 व्यक्ति को पकड़ा गया. जिन्हें रेलवे न्यायिक दंडाधिकारी रेलवे कोर्ट आरा में आवश्यक कानूनी कार्रवाई के लिए अग्रसारित किया गया, जिनसे जुर्माना स्वरूप 25200 रुपये वसूला गया.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










