जगदीशपुर से राजद प्रत्याशी किशोर कुणाल ने किया नामांकन

Published by : DEVENDRA DUBEY Updated At : 16 Oct 2025 7:00 PM

विज्ञापन

अपने पैतृक गांव ढाकाकरण से भारी संख्या में महागठबंधन कार्यकर्ताओं के साथ जगदीशपुर पहुंचे

विज्ञापन

जगदीशपुर.

जगदीशपुर विधानसभा क्षेत्र से महागठबंधन समर्थित राजद प्रत्याशी के रूप में मौजूदा विधायक राम बिशुन सिंह लोहिया के पुत्र किशोर कुणाल ने अपना नामांकन पत्र दाखिल किया. वे अपने पैतृक गांव ढाकाकरण से भारी संख्या में महागठबंधन कार्यकर्ताओं के साथ जगदीशपुर पहुंचे, जहां उन्होंने अनुमंडल कार्यालय में निर्वाची पदाधिकारी सह एसडीएम संजीत कुमार के समक्ष नामांकन का पर्चा दाखिल किया.

नामांकन समारोह में सांसद सुदामा प्रसाद, विधायक राम बिशुन सिंह लोहिया, राजद जिलाध्यक्ष बीरबल यादव, प्रवक्ता आलोक कुमार सहित कई महागठबंधन नेता और कार्यकर्ता मौजूद रहे. नामांकन के बाद किशोर कुणाल ने कहा कि 2015 से 2025 तक मेरे पिता ने जगदीशपुर की सेवा की और क्षेत्र में विकास का कार्य किया. मैं भी क्षेत्र का बेटा और सेवक बनकर जनता के बीच काम करूंगा. मेरा उद्देश्य है कि जगदीशपुर नई ऊंचाइयों पर पहुंचे और हमारे नेता तेजस्वी यादव मुख्यमंत्री बनें. सरकार बनने पर पलायन और बेरोजगारी जैसी समस्याओं को दूर किया जायेगा और हमारे नेता द्वारा की गयी घोषणाओं को धरातल पर उतारा जायेगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
DEVENDRA DUBEY

लेखक के बारे में

By DEVENDRA DUBEY

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन