सोनिया-राहुल के खिलाफ चार्जशीट दाखिल करने पर पीएम का पुतला दहन
Published by : DEVENDRA DUBEY Updated At : 16 Apr 2025 6:40 PM
विज्ञापन
केस वापस नहीं लेने पर आंदोलन करने की दी चेतावनी
विज्ञापन
आरा.
नगर कांग्रेस के अध्यक्ष मनोज कुमार अंजनी के नेतृत्व में मोदी सरकार द्वारा कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी एवं राहुल गांधी के खिलाफ नेशनल हेराल्ड केस में राजनीतिक दुर्भावना से ग्रसित होकर चार्जशीट दाखिल करने के विरुद्ध प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का शहीद भवन चौक पर पुतला दहन किया गया. यह कार्यक्रम पूर्व जिलाध्यक्ष त्रिवेणी प्रसाद सिंह की उपस्थिति में किया गया. पुतला दहन कार्यक्रम को संबोधित करते हुए नगर अध्यक्ष मनोज कुमार ने कहा कि देश की राजनीति झूठ व जुमले की सरकार और गोदी मीडिया के बल पर चल रही है. मोदी सरकार को देश के जन मानस की समस्याओं से कोई लेना- देना नहीं है. पूर्व जिलाध्यक्ष त्रिवेणी प्रसाद सिंह ने कहा कि मोदी सरकार इडी- सीबीआइ के बल पर विपक्ष को दमन कर रही है. यह सरकार देश की सारी संपत्ति अपने दो उद्योगपतियाें को बेच रही है. यह सरकार अपने कार्यकाल में देश के तमाम मुद्दों पर विफल रही है. सरकार हमारे जनमानस के लोकप्रिय नेता राहुल गांधी के खिलाफ सीबीआइ से नेशनल हेराल्ड केस में झूठे आरोप लगाकर चार्ज शीट दाखिल की. हम सभी कांग्रेसी मोदी सरकार को चेतावनी देते हैं कि सोनिया एवं राहुल के खिलाफ झूठे आरोप लगाना और सरकारी संस्थाओं का दुरुपयोग करना बंद करें, नहीं तो जनता सड़क से संसद तक विरोध प्रदर्शन करेगी. पुतला दहन कार्यक्रम में श्रीधर तिवारी, पन्नग कुमार त्रिपाठी, अशोक यादव, देव कुमार सिंह, चितरंजन सिंह मुन्ना, आशुतोष ठाकुर, पप्पू सिंह, बड़हरा प्रखंड अध्यक्ष, सत्यनारायण सिन्हा, मुकेश चंद्र वंशी, जिलाध्यक्ष ओबीसी, डाॅ भानु प्रताप सिंह , जिलाध्यक्ष यूथ कांग्रेस कुमार साकेत तिवारी आदि मौजूद थे.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










