36 किलो गांजा के साथ तस्कर गिरफ्तार, तीन अन्य की तलाश जारी

Updated:
विज्ञापन

गांजा का सांकेतिक फोटो.

Arrah News : छापेमारी के दौरान घर और बाहर बने करकट नुमा कमरे से अलग-अलग पैकेटों में रखा 36 किलो 265 ग्राम गांजा बरामद किया गया. इसके बाद सुरेश लाल को गिरफ्तार कर लिया.

विज्ञापन

Arrah News : नगर थाना पुलिस ने यदुवंशी नगर मोहल्ले में छापेमारी कर भारी मात्रा में गांजा बरामद किया है. कार्रवाई के दौरान एक तस्कर को गिरफ्तार किया गया, जबकि इस मामले में शामिल तीन अन्य आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है.

गिरफ्तार तस्कर की पहचान यदुवंशी नगर निवासी स्व. कुंज बिहारी लाल के पुत्र सुरेश लाल के रूप में हुई है. पुलिस ने उसके घर से 36 किलो 265 ग्राम गांजा तथा एक इलेक्ट्रॉनिक तराजू बरामद किया है.

मामले में चार लोग पर प्राथमिकी दर्ज

पुलिस पूछताछ में सुरेश लाल ने आरा और सरैया क्षेत्र के तीन अन्य तस्करों के साथ मिलकर गांजा की खरीद-बिक्री करने की बात स्वीकार की है. इस मामले में दारोगा रमेश कुमार के बयान पर सुरेश लाल समेत चार लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है.

पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर गठित टीम ने सोमवार रात मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में सुरेश लाल के घर छापेमारी की. पुलिस को सूचना मिली थी कि वह अपने घर में बड़ी मात्रा में गांजा रखकर उसकी खरीद-बिक्री करता है.

गिरफ्तारी के पुलिस छापेमारी कर रही

छापेमारी के दौरान घर और बाहर बने करकट नुमा कमरे से अलग-अलग पैकेटों में रखा 36 किलो 265 ग्राम गांजा बरामद किया गया. इसके बाद पुलिस ने मौके से सुरेश लाल को गिरफ्तार कर लिया.

पुलिस अधीक्षक राज द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति में बताया गया है कि मामले में फरार तीन अन्य आरोपितों की पहचान कर ली गई है तथा उनकी गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है. पुलिस पूरे नेटवर्क की जांच में जुटी हुई है.

Also Read: बिहार में बिजली चोरी करने वालों के बुरे दिन होंगे शुरू, स्मार्ट प्रीपेड मीटर कंपनियों को मिली अब बड़ी जिम्मेदारी

विज्ञापन
राजीव कुमार

लेखक के बारे में

By राजीव कुमार

राजीव कुमार तीन वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय है. फिलहाल हिंदी डिजिटल मीडिया में कंटेंट राइटर के रूप में अपना योगदान दिए हैं. बिहार के स्थानीय-क्षेत्रिय मुद्दों पर विशेष नजर बनाए रखते है. राजीतिक-सामाजिक गतिविधियों से जुड़ी खबरो पर पकड़ है. खबरों की विश्वसनीयता बनाए रखने के लिए स्रोतों की जांच के साथ तथ्यों की पुष्टि अनिवार्य रूप से करते हैं.

विशेषज्ञता

राजीव कुमार खास तौर पर राजनीति की खबर,ब्रेकिंग न्यूज, रियल टाइम खबरें और मौसम की खबर समेत रिसर्च आधारित खबरें करते हैं. इसके अलावा वह हर तरह के इवेंट का पल-पल का लाइव कवरेज भी करते हैं. सोशल मीडिया एक्स हैंडल पर नजर बनाएं रखते है. खासकर राजनीति से जुड़ी खबरों पर विशेष फोकस रखते है. बिहार की राजनीति पर हमेशा नजर रहती है.

पत्रकारिता अनुभव

राजीव कुमार ने पत्रकारिता में मास्टर डिग्री हासिल करने के बाद प्रतिष्ठित संस्थान में पत्रकारिता की शुरुआती ज्ञान लिया, यहां हेडलाइन, ब्रेकिंग न्यूज, लाइव कवरेज,खबर की थीम, खबरों में तथ्य आदि के बारे में बारीकी से समझा. जिले से जुड़ी खबर, लोकल खबर समेत कई खबरों की जानकारी मिली.

शिक्षा/पुरस्कार

मूल रूप से बिहार के पूर्वी चंपारण के बाबा सोमेश्वरनाथ नगरी रहने वाले राजीव कुमार ने महात्मा गांधी केंद्रीय विश्वविद्यालय मोतिहारी से मास कम्युनिकेशन में पारास्नातक की डिग्री हासिल किया. काम करने के दौरान बेतहर हेडिंग और एनओडी पैकेज पर दो-दो पुरस्कार प्राप्त है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन