Photos: महाकुंभ पहुंचे बिहार के राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान, स्वामी चिदानंद सरस्वती ने भेंट की रुद्राक्ष

Updated:
विज्ञापन

स्वामी चिदानंद के साथ आरिफ़ मोहम्मद खान

Arif Mohammed Khan: प्रयागराज महाकुंभ में बिहार के राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान पहुंचे. जहां उत्तर प्रदेश सरकार की ओर से उनका जोरदार स्वागत किया गया. वहीं स्वामी चिदानंद सरस्वती ने उनको रुद्राक्ष भेंट की. जिसकी तस्वीर आप देख सकते हैं.

विज्ञापन

Arif Mohammed Khan: प्रयागराज महाकुंभ में बिहार के राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान पहुंचे. जहां उत्तर प्रदेश सरकार की ओर से उनका जोरदार स्वागत किया गया. राज्यपाल ने परमार्थ निकेतन शिविर में स्वामी चिदानंद सरस्वती जी से मुलाकात की और आध्यात्मिक चिंतन, भारतीय संस्कृति, गंगा संरक्षण और वैश्विक शांति पर चर्चा की. इस अवसर पर स्वामी जी ने उनको रुद्राक्ष की माला भेंट की. राज्यपाल ने महाकुंभ को भारत की आध्यात्मिक विरासत का गौरव बताया और कहा कि यह आयोजन संपूर्ण विश्व को शांति, एकता और सेवा का संदेश देता है.

बता दें कि उत्तर प्रदेश सरकार में मंत्री नंद गोपाल गुप्ता नंदी ने राज्यपाल को महाकुंभ में उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा किए जा रहे व्यापक व्यवस्थाओं से रूबरू कराया. उन्होंने श्रद्धालुओं की सुरक्षा, परिवहन, स्वास्थ्य सेवाओं और आध्यात्मिक आयोजनों के सुचारू संचालन पर विस्तार से जानकारी दी.

गंगा आरती करते राज्यपाल

राज्यपाल ने महाकुंभ को बताया ‘भारत की आध्यात्मिक विरासत’

बिहार के राज्यपाल आरिफ़ मोहम्मद खान ने महाकुंभ की अलौकिक अनुभूति को अविस्मरणीय बताते हुए आयोजन की भव्यता और राज्य सरकार की व्यवस्थाओं की सराहना की. उन्होंने महाकुंभ को भारत की आध्यात्मिक विरासत का गौरव बताते हुए कहा कि यह आयोजन संपूर्ण विश्व को शांति, एकता और सेवा का संदेश देता है.

स्वामी चिदानंद के साथ पूजा करते आरिफ़ मोहम्मद

Also Read: कामेश्वर चौपाल के निधन पर CM नीतीश ने जताया दुख, रामभक्तों में भी शोक की लहर

हवन करते राज्यपाल

अभी तक 40 करोड़ श्रद्धालु कर चुके हैं संगम स्नान

प्रयागराज महाकुम्भ में अभी भी श्रद्धालुओं की भीड़ कम नहीं हो रही है. 13 जनवरी से अभी तक 40 करोड़ से अधिक श्रद्धालु आस्था की डुबकी लगा चुके हैं. सरकार का अनुमान है कि इस बार महाकुंभ में करीब 45 करोड़ लोग स्नान करने आएंगे. आज से उत्तरप्रदेश संस्कृति एवं पर्यटन विभाग के तरफ से विद्वतकुंभ का आयोजन किया जा रहा है. सांस्कृतिक कार्यक्रम में कई बड़े कलाकार शामिल होंगे.

बिहार की ताजा खबरों के लिए यहां क्लिक करें

विज्ञापन
अभिनंदन पांडेय

लेखक के बारे में

By अभिनंदन पांडेय

भोपाल से शुरू हुई पत्रकारिता की यात्रा ने बंसल न्यूज (MP/CG) और दैनिक जागरण जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अनुभव लेते हुए अब प्रभात खबर डिजिटल तक का मुकाम तय किया है. वर्तमान में पटना में कार्यरत हूं और बिहार की सामाजिक-राजनीतिक नब्ज को करीब से समझने का प्रयास कर रहा हूं. गौतम बुद्ध, चाणक्य और आर्यभट की धरती से होने का गर्व है. देश-विदेश की घटनाओं, बिहार की राजनीति, और किस्से-कहानियों में विशेष रुचि रखता हूं. डिजिटल मीडिया के नए ट्रेंड्स, टूल्स और नैरेटिव स्टाइल्स के साथ प्रयोग करना पसंद है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन