हादसे में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत

Published at :19 Feb 2025 8:12 PM (IST)
विज्ञापन
हादसे में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत

परिजनों का रो-रोकर हुआ बुरा हाल

विज्ञापन

-13-प्रतिनिधि, अररिया प्रखंड क्षेत्र के ग्राम पंचायत लक्ष्मीपुर के इटाही वार्ड संख्या नौ निवासी युवक संजय साह जो कि सड़क दुर्घटना में घायल हो गया था. उसका इलाज पटना स्थित निजी अस्पताल में किया जा रहा था. जहां घायल युवक की इलाज के दौरान बुधवार की सुबह मौत हो गयी. मौत की खबर मिलते ही परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है. मालूम हो कि मृतक लगभग एक सप्ताह पूर्व अपनी बाइक से पूर्णिया से वापस घर आ रहा था कि अररिया पूर्णिया मार्ग पर गैयारी के पास विपरीत दिशा से आ रही एक तेज रफ्तार कार ने ठोकर मार दी. जिससे युवक को गंभीर रूप से घायल हो गया. घायल को तत्काल इलाज के लिए पूर्णिया भेजा गया. जहां घायल युवक की गंभीर स्थिति देखते हुए उपचार के लिए पटना रेफर कर दिया गया. मृतक अपने पीछे पत्नी गुड़िया देवी के साथ एक बेटी व दो बेटे को रोता बिलखता छोड़कर इस दुनियां से विदा हो गये. ग्रामीणों ने जिला प्रशासन से मृतक के परिजनों के लिए मुआवजा राशि की मांग की है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन