पीएचसी कुर्साकांटा में एक्स-रे शुरू

एक्सरे नहीं रहने से परेशान थे लोग
कुर्साकांटा. प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र कुर्साकांटा में एक्स-रे मशीन नहीं रहने के कारण मरीजों को बाजार से एक्स-रे कराना पड़ता था. जिससे खासकर गरीब मरीजों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ता था. इसी को लेकर स्वास्थ्य विभाग से पीएचसी को एक्स-रे मशीन उपलब्ध कराया गया है. वहीं एक्स-रे मशीन उपलब्ध होते ही स्वास्थ्य विभाग ने टेक्नीशियन को भी पदस्थापित कर दिया है. एक्स-रे टेक्नीशियन बिरेंद्र कुमार मंडल ने बताया कि पीएचसी में जारी निर्देश का पालन करते हुए निःशुल्क एक्सरे जांच किया का रहा है. इससे खासकर गरीब मरीजों को काफी लाभ मिलेगा. वहीं पीएचसी प्रभारी डॉ जमील अहमद ने बताया कि पीएचसी को एक्स-रे मशीन उपलब्ध हो चुका है, जिसका संचालन भी किया जा रहा है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










