कृमि संक्रमण से बच्चों का शारीरिक व मानसिक विकास होता है अवरुद्ध

Updated at : 25 Mar 2026 8:36 PM (IST)
विज्ञापन
कृमि संक्रमण से बच्चों का शारीरिक व मानसिक विकास होता है अवरुद्ध

उत्क्रमित मध्य विद्यालय रहिका टोला दक्षिण अररिया में विशेष आयोजन

विज्ञापन

राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस: डीएम ने बच्चों को कृमि नाशक दवा खिलाकर किया अभियान का उद्घाटन

अररिया. राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस पर डीएम विनोद दूहन ने स्कूली बच्चों को कृमि नाशक दवा खिलाकर जिले में अभियान का शुभारंभ किया. बुधवार को उत्क्रमित मध्य विद्यालय रहिका टोला दक्षिण अररिया में इसे लेकर आयोजित विशेष कार्यक्रम में भाग लेते हुए डीएम ने बच्चाें को एल्बेंडाजोल की गोली खिलाकर अभियान की विधिवत शुरूआत की. गौरतलब है कि जिले में 01 से 19 साल तक वालों को कृमि से बचाव के लिए जिले में विशेष अभियान संचालित किया जा रहा है. स्वास्थ्य विभाग सहित संबंधित अन्य विभागों के समन्वय से जिले के सभी सरकारी व गैर सरकारी स्कूल, आंगनबाड़ी केंद्रों में यह अभियान चलाया जा रहा है. जिले के अन्य प्रखंडों में संबंधित प्रखंड के बीडीओ, एमओआईसी सहित जनप्रतिनिधियों के माध्यम से इस अभियान की विधिवत शुरुआत की गयी. जिला मुख्यालय में आयोजित कार्यक्रम के दौरान सिविल सर्जन डॉ केके कश्यप, कार्यक्रम के नोडल अधिकारी सह डीआइओ डॉ मोईज, डीपीएम स्वास्थ्य संतोष कुमार, एनडीडी अभियान के जिला समन्वयक शाहिद रेजा, डीसीएम सौरभ कुमार, अररिया पीएचसी के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी पीके निराला, बीएचएम मो खतीब सहित अन्य स्वास्थ्य अधिकारी व स्कूल के शिक्षक मौजूद थे.

बच्चे कृमि के दुष्प्रभाव से मुक्त हो रहेंगे स्वस्थ व सेहतमंद

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिलाधिकारी ने कहा कि राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस का मुख्य उद्देश्य बच्चों को कृमि के दुष्प्रभाव से मुक्त कर उन्हें स्वस्थ व सेहतमंद बनाना है. उन्होंने कहा कि कृमि संक्रमण की वजह से बच्चों का शारीरिक व मानसिक विकास अवरुद्ध होता है. इससे बच्चों का सर्वांगीण विकास प्रभावित होता है. जिलाधिकारी ने कहा कि अभियान के माध्यम से जिले में निर्धारित आयु वर्ग के शत प्रतिशत बच्चों को दवा सेवन सुनिश्चित कराने के लिए हर स्तर पर जरूरी तैयारियां की गयी है. उन्होंने स्कूली शिक्षक, बच्चों के अभिभावक, सहित अभियान में संलग्न सभी स्वास्थ्य व आंगनबाड़ी कर्मियों से अभियान की सफलता में आवश्यक सहयोग प्रदान करने की अपील की.

दवा पूरी तरह से सुरक्षित व प्रभावी

जिला प्रतिरक्षण पदाधिकारी सह कार्यक्रम के नोडल अधिकारी डॉ मोईज ने कहा कि एनडीडी अभियान के क्रम में 01 से 19 साल तक वालों शत प्रतिशत दवा सेवन कराने का लक्ष्य निर्धारित है. यह दवा पूरी तरह सुरक्षित व प्रभावी है. उन्होंने सभी अभिभावकों से अपने बच्चों को आवश्यक रूप से दवा सेवन कराने का अनुरोध किया. उन्होंने कहा कि अभियान के क्रम में अगर कोई भी बच्चा दवा सेवन से वंचित रह जाता है. तो ऐसे बच्चों को दवा सेवन कराने के उद्देश्य से आगामी 30 मार्च को मॉपअप राउंड संचालित किया जायेगा.

स्वास्थ्य विभाग की पूरी टीम इस अभियान को सफल बनाने के लिए प्रयासरत

सिविल सर्जन डॉ केके कश्यप ने कहा कि स्वास्थ्य विभाग की पूरी टीम इस अभियान को सफल बनाने के लिए तत्परता से काम कर रही है. पूरे जिले में आशा, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, स्कूली शिक्षकों के सहयोग से बच्चों को दवा खिलायी जायेगी, ताकि कोई भी बच्चा दवा सेवन से वंचित न रहे. डीपीएम स्वास्थ्य संतोष कुमार ने कहा कि आवश्यकता अनुरूप सभी प्रखंडों को पर्याप्त मात्रा में अल्बेंडाजोल की दवा उपलब्ध करायी गयी है. अभियान के सफल संचालन को लेकर विभिन्न स्तरों पर इसकी निगरानी व अनुश्रवण किया जा रहा है.

विज्ञापन
PRAPHULL BHARTI

लेखक के बारे में

By PRAPHULL BHARTI

PRAPHULL BHARTI is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन