आज होगी उत्पाद अवर निरीक्षक प्रारंभिक परीक्षा

Author Pankaj jha|Edited by Amit Kr Sinha
Updated:
विज्ञापन
आज होगी उत्पाद अवर निरीक्षक प्रारंभिक परीक्षा

ब्रीफिंग बैठक में मौजूद अधिकारी | Prabhat Khabar Network

बिहार में आज उत्पाद अवर निरीक्षक प्रारंभिक परीक्षा आयोजित की जा रही है। परीक्षा के लिए दिशा-निर्देश और समय की पूरी जानकारी यहाँ विस्तार से पढ़ें।

विज्ञापन

अररिया . बिहार पुलिस अवर सेवा आयोग द्वारा मद्य निषेध, उत्पाद एवं निबंधन विभाग में उत्पाद अवर निरीक्षक के पद पर नियुक्ति के लिए प्रारंभिक लिखित प्रतियोगिता परीक्षा रविवार 12 जुलाई को अररिया जिला मुख्यालय के आठ परीक्षा केंद्रों पर आयोजित होगी. परीक्षा एक पाली में पूर्वाह्न 11 बजे से अपराह्न 1 बजे तक होगी. अभ्यर्थियों की रिपोर्टिंग का समय सुबह 9:30 बजे निर्धारित किया गया है.

अधिकारियों को दिए गए आवश्यक निर्देश

परीक्षा के सफल, निष्पक्ष एवं कदाचारमुक्त संचालन को लेकर समाहरणालय स्थित आत्मन सभागार में अपर समाहर्ता अनिल कुमार की अध्यक्षता में ब्रीफिंग बैठक आयोजित की गई. बैठक में सभी केंद्राधीक्षकों, प्रेक्षक-सह-स्टैटिक मजिस्ट्रेट, समन्वय प्रेक्षक-सह-जोनल मजिस्ट्रेट, उड़नदस्ता दल, अनुमंडल पदाधिकारी, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, वरीय कोषागार पदाधिकारी सहित परीक्षा से जुड़े अधिकारियों को आयोग के दिशा-निर्देशों का सख्ती से पालन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया.

परीक्षा केंद्रों पर रहेंगी सभी मूलभूत सुविधाएं

जिला शिक्षा पदाधिकारी को सभी परीक्षा केंद्रों पर पेयजल, बिजली, पंखा, शौचालय, बेंच-डेस्क, पर्याप्त वीक्षकों की नियुक्ति, आवश्यक कर्मियों की प्रतिनियुक्ति तथा वीडियोग्राफी सहित सभी व्यवस्थाएं समय पर सुनिश्चित कराने का निर्देश दिया गया. अधिकारियों ने कहा कि अभ्यर्थियों को किसी प्रकार की असुविधा नहीं होनी चाहिए.

10:30 बजे के बाद नहीं मिलेगा प्रवेश

प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि परीक्षा शुरू होने के निर्धारित समय से 30 मिनट पहले यानी सुबह 10:30 बजे तक ही अभ्यर्थियों को परीक्षा कक्ष में प्रवेश मिलेगा. इसके बाद किसी भी परिस्थिति में प्रवेश की अनुमति नहीं दी जाएगी. परीक्षा समाप्त होने तक किसी भी अभ्यर्थी को परीक्षा केंद्र छोड़ने की अनुमति भी नहीं होगी.

टॉयलेट जाने पर भी होगी तलाशी

परीक्षा के दौरान टॉयलेट जाने वाले अभ्यर्थियों की आने-जाने के समय अनिवार्य रूप से तलाशी ली जाएगी ताकि कोई भी प्रश्न पुस्तिका या उत्तर पुस्तिका बाहर न ले जा सके. साथ ही परीक्षा की अंतिम 30 मिनट की अवधि में किसी भी अभ्यर्थी को टॉयलेट जाने की अनुमति नहीं होगी.

मोबाइल समेत सभी इलेक्ट्रॉनिक उपकरण प्रतिबंधित

प्रत्येक अभ्यर्थी की परीक्षा केंद्र में प्रवेश से पहले भौतिक जांच की जाएगी. मोबाइल फोन, ब्लूटूथ डिवाइस, कैलकुलेटर, डिजिटल डायरी, पीडीए, अन्य इलेक्ट्रॉनिक उपकरण, लिखित सामग्री एवं प्रतिबंधित वस्तुएं परीक्षा केंद्र में ले जाने की अनुमति नहीं होगी. महिला अभ्यर्थियों की जांच महिला पुलिसकर्मियों द्वारा हैंड हेल्ड मेटल डिटेक्टर की सहायता से की जाएगी.

ALSO READ : गबन मामले में फारबिसगंज नप ईओ की तलाश में छापेमारी, आवास व कार्यालय में नहीं मिले रणधीर लाल


विज्ञापन
Pankaj Jha

लेखक के बारे में

By Pankaj Jha

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन