विद्यालय और परिवार के बीच संवाद, सहयोग व विश्वास मजबूत करने पर दिया गया जोर

Updated:
विज्ञापन
श्री रानी सरस्वती विद्या मंदिर में अभिभावक गोष्ठी आयोजित

कार्यक्रम में शामिल अभिभावक व अन्य. | Prabhat Khabar Network

फारबिसगंज के श्री रानी सरस्वती विद्या मंदिर में अभिभावक गोष्ठी आयोजित हुई, जिसमें बच्चों के सर्वांगीण विकास और शिक्षा पर महत्वपूर्ण चर्चा की गई।

विज्ञापन

फारबिसगंज (अररिया). श्री रानी सरस्वती विद्या मंदिर में शनिवार को कक्षा अरुण से द्वितीय तक के विद्यार्थियों के अभिभावकों की अभिभावक गोष्ठी आयोजित की गई. गोष्ठी में लगभग 150 अभिभावकों ने सहभागिता करते हुए विद्यालय एवं विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास से जुड़े विभिन्न विषयों पर चर्चा की.

कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि पूर्णिया विभाग के निरीक्षक गणेश प्रसाद मौर्य एवं अन्य अतिथियों ने दीप प्रज्वलित कर तथा स्वागत गीत के साथ किया. अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि अभिभावक गोष्ठी विद्यालय और परिवार के बीच संवाद, सहयोग एवं विश्वास का सशक्त माध्यम है. उन्होंने कहा कि विद्या भारती विश्व का सबसे बड़ा गैर-सरकारी शैक्षणिक संगठन है, जो राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की प्रेरणा से भारतीय जीवन मूल्यों पर आधारित शिक्षा प्रदान कर रहा है.

गोष्ठी में अभिभावक कुमार मृणाल, कृष्णा मेहरा, विवेक रंजन, मिंटी दत्ता सहित अन्य अभिभावकों ने विद्यालय की शैक्षणिक एवं सांस्कृतिक गतिविधियों की सराहना करते हुए अपने सुझाव और विचार साझा किए. इसके बाद अभिभावकों के बीच रोचक प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया.

अध्यक्षीय उद्बोधन में कार्यक्रम के अध्यक्ष एवं अभिभावक रूपेश रमण ने अभिभावकों से प्रतिदिन बच्चों के साथ समय बिताने, उनकी पढ़ाई, व्यवहार एवं संस्कारों पर विशेष ध्यान देने तथा विद्यालय से निरंतर संवाद बनाए रखने का आग्रह किया.

कार्यक्रम के अंत में शिशु मंदिर खंड के प्रधानाचार्य रामनरेश सिंह ने धन्यवाद ज्ञापन किया. इस अवसर पर विद्यालय के आचार्य श्रीप्रसाद राय, यशोधर झा, संतोष राय सहित विद्यालय के सभी आचार्य-बंधु, भगिनी एवं बड़ी संख्या में अभिभावक उपस्थित रहे.

ALSO READ : बाढ़ से निपटने को प्रशासन अलर्ट, नाव से लेकर शरणस्थलों तक पूरी तैयारी


विज्ञापन
विपुल विश्वास

लेखक के बारे में

By विपुल विश्वास

विपुल विश्वास प्रिंट माध्यम में 20 वर्षों से और डिजिटल माध्यम में पिछले 3 सालों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. सिकटी (अररिया) क्षेत्र में काम कर रहे हैं. सामाजिक कार्यों, शिक्षा, राजनीति व खेल में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन