रेलवे ट्रैक को जोड़ने का कार्य अधूरा

Published at :19 Feb 2025 9:03 PM (IST)
विज्ञापन
रेलवे ट्रैक को जोड़ने का कार्य अधूरा

लोगों ने की पटरी बिछाने की मांग

विज्ञापन

-11- प्रतिनिधि, फारबिसगंज फारबिसगंज सहरसा रेलखंड पर ट्रेन परिचालन शुरू हो गया. फारबिसगंज से सहरसा, दरभंगा, रक्सौल, दानापुर आदि जगहों के लिए ट्रेन परिचालन शुरू हो जाने के बाद लोगों ने राहत की सांस ली. पिछले लगभग 15-16 वर्षों बाद इस रेलखंड पर ट्रेन परिचालन शुरू हुआ. सहरसा रेलखंड को फारबिसगंज रेलवे स्टेशन से जोड़ने के लिए फारबिसगंज के सीताधार से पहले बाइपास का निर्माण किया गया.उस वक्त सिताधार पर सहरसा रेलखंड के लिए पुल निर्माण कार्य नहीं हुआ था. बाइपास निर्माण कर जोगबनी कटिहार रेलखंड से सहरसा रेलखंड को जोड़ दिया गया. बाद में सिताधार पर रेल पुल का निर्णय कार्य किया गया. सुभाष चौक तक रेल पटरी भी बिछा दी गई है. लेकिन सुभाष चौक रेलवे गुमटी के पास पिछले कई माह से पटरी बिछाने का कार्य अधुरा छोड़ दिया गया है. इस रेलखंड पर विधुतीकरण कार्य भी फारबिसगंज रेलवे स्टेशन तक पहुंच गई था कुछ दिन पूर्व चोरों द्वारा तार काट लिया गया जिस कारण विद्युतकरण कार्य अधुरा पड़ा है. ललित ग्राम में बाइपास का निर्माण होने के बाद लोगों को इस रेलखंड पर ट्रेन की संख्या में बढ़ोतरी की उम्मीद है लेकिन सुभाष चौक पर कार्य अधुरा पड़ा है. सुभाष चौक पर एक ही रेलवे ट्रैक पर सहरसा जोगबनी दोनों रेलखंड का परिचालन हो रहा है. जिस कारण हमेशा सुभाष चौक रेलवे गुमटी पर जाम की समस्त उत्पन्न होती रहती है. जोगबनी कटिहार रेलखंड पर भी इस कारण ट्रेन लेट होती रहती है. रेलवे अधिकारी इस रेलखंड पर विद्युतकरण कार्य पूर्ण होने की बात कही रहें हैं. स्थानीय लोगों ने इसे जल्द पूरा करने की मांग की है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन