करेंट लगने से महिला की मौत

परिजनों में मचा कोहराम
फारबिसगंज. प्रखंड के सिमराहा थानाक्षेत्र के औराही पश्चिम पंचायत के वार्ड संख्या 14 निवासी एक महिला की मौत शुक्रवार को बिजली का करंट लग जाने से हो गयी. मृतका महिला का नाम गुंजन देवी पति जयप्रकाश मंडल बताया जाता है. महिला की हुई मौत के बाद उनके परिजनों में कोहराम मच गया. घटित घटना के संदर्भ में जानकारी देते हुए भाजपा नेता सह पूर्व जीप सदस्य दिलीप पटेल ने बताया कि किसान के द्वारा खेत में पटवन के लिए बिजली का तार ले जाया गया था. उक्त महिला सुबह में खेत जा रही थी कि अचानक उसे बिजली का करंट लग गया. जिससे उसकी मौत हो गयी. मृतका महिला को 04 पुत्री है. बताया जाता है कि घटना की जानकारी मिलते ही सिमराहा थाना की पुलिस घटना स्थल पर पहुंच कर घटित घटना की जानकारी ली.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




