जर्जर तार को लेकर ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन

Published at :19 Feb 2025 6:59 PM (IST)
विज्ञापन
जर्जर तार को लेकर ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन

हफ्तो से बिजली ठप रहने से ग्रामीण परेशान

विज्ञापन

-7- प्रतिनिधि, भरगामा प्रखंड के रघुनाथपुर उत्तर पंचायत के वार्ड संख्या 8 में बिजली के जर्जर तारों से परेशान ग्रामीणों का गुस्सा आखिरकार फूट पड़ा. हफ्तों से बिजली ठप होने व बार-बार की शिकायत के बावजूद कोई समाधान नहीं निकलने पर ग्रामीणों ने जोरदार प्रदर्शन किया. ग्रामीणों का कहना है कि पिछले दो वर्षों से जोड़-तोड़ कर जर्जर तारों के सहारे बिजली आपूर्ति की जा रही थी. इससे लो-वोल्टेज की समस्या बनी रहती थी व अक्सर चिंगारियां निकलती थीं. एक सप्ताह पूर्व तार में आग लगने से तार जलकर गिर गया, जिससे बिजली आपूर्ति पूरी तरह ठप हो गयी. इससे गांव के लोग अंधेरे में जीने को मजबूर हैं, व नल-जल योजना भी ठप हो गयी है. प्रदर्शन में शामिल ग्रामीणों वार्ड सदस्य कलानंद चौपाल, हरीलाल ठाकुर, सुरेंद्र ठाकुर, वीरेंद्र ठाकुर, सुधीर कुमार साह, सुशील साह, चंदेश्वरी शर्मा, दिलीप शर्मा, सिकंदर शर्मा व संजय शर्मा ने बताया कि बिजली के तार घरों के ऊपर से गुजर रहे हैं जिससे कभी भी बड़ी दुर्घटना हो सकती है. बिजली विभाग को कई बार सूचना देने के बावजूद अभी तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई. वहीं कनीय विद्युत अभियंता अनुराग कुमार ने कहा कि जर्जर तारों को बदलने की प्रक्रिया जल्द शुरू की जाएगी. लेकिन ग्रामीणों का कहना है कि पिछले कई महीनों से सिर्फ आश्वासन दिया जा रहा है, पर काम शुरू नहीं हो रहा. गांव के लोगों ने बिजली विभाग से तत्काल जर्जर तारों को बदलने की मांग की है. ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि अगर जल्द समाधान नहीं हुआ तो वे उग्र आंदोलन करने को मजबूर होंगे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन