बालू के खनन से नदी किनारे बसे ग्रामीणों में दहशत

Updated:
विज्ञापन

लोगों ने की अवैध खनन पर रोक लगाने की मांग

विज्ञापन

निर्देश के बावजूद अवैध खनन जारी, जिम्मेदार मौन

प्रभात फॉलोअप

32-प्रतिनिधि,कुर्साकांटाअवैध खनन को लेकर जारी सख्त निर्देश के बाद भी प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न नदियों में अवैध खनन बदस्तूर जारी है. अवैध खनन में शामिल लोग दिन के उजाले में ही स्थानीय प्रशासन के नाक के सामने से धूल उड़ाता ट्रैक्टर कभी भी कहीं भी आसानी से देखा जा सकता है. बता दें कि प्रखंड क्षेत्र के नया टोला सिकटिया में लोहंदरा नदी, बरजान नदी, बकरा नदी स्थित डेनियां घाट, तीरा घाट, भूमपोखर घाट, पीरगंज घाट समेत अन्य जगहों पर अवैध खनन बेखौफ जारी है. हालांकि समय-समय पर गुप्त सूचना के आधार पर खनन विभाग के तरफ से एक दो ट्रैक्टर पकड़कर चालान काटकर अवैध खनन के विरुद्ध कार्रवाई दिखाया जाता है लेकिन यह रुकता नहीं दिख रहा है. बकरा नदी में तीरा घाट पर रात के अंधेरे में जेसीबी के जरिये दर्जनों हाइवा से अवैध खनन किया जा रहा है. जिस कारण तटीय इलाकों में बसे लोगों को विस्थापन का डर सता रहा है. वहीं स्थानीय लोगों की माने तो अपने निजी घर बनाने को लेकर जब नदी किनारे से बालू लाते हैं तो स्थानीय प्रशासन ट्रैक्टर को जब्त कर लेती है.

कहते हैं सीओ

सीओ आलोक कुमार ने कहा कि प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न नदियों में हो रहे अवैध खनन को लेकर पूछने पर सीओ आलोक कुमार ने बताया कि जानकारी मिली है. इसकी जानकारी खनन विभाग समेत वरीय पदाधिकारी को देते हुए प्राप्त निर्देश के आलोक में अवैध खनन में शामिल लोगों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई सुनिश्चित कराया जायेगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
MRIGENDRA MANI SINGH

लेखक के बारे में

By MRIGENDRA MANI SINGH

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन